Bengal News : तो पुलिस के ट्रैप में ऐसे फंसी BJP नेता पामेला गोस्वामी, जानिए कोकीन के साथ गिरफ्तारी की Inside Story

pamela goswami latest news : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को कोकीन के साथ गिरफ्तार की है. पुलिस आज पामेला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है. वहीं भाजपा युवा मोर्चा की सचिव पामेला की कोकीन के साथ गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. चुनाव से पहले बंगाल पुलिस की रह एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.
Bengal News : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को कोकीन के साथ गिरफ्तार की है. पुलिस आज पामेला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है. वहीं भाजपा युवा मोर्चा की सचिव पामेला की कोकीन के साथ गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. चुनाव से पहले बंगाल पुलिस की रह एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.
जानकारी के अनुसार बंगाल पुलिस ने गुप्त सूचना और लगातार ट्रैकिंग के बाद पामेला को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों की मानें तो पामेला गोस्वामी अपने करीबी दोस्त प्रबीर डे के साथ लगातार इन इलाकों में कार से आना जाना करती रहती थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वे ड्रग्स के तस्करी में भी संलिप्त है, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर अभियान चलाया.
कनेक्शन की तलाश में पुलिस – पुलिस सूत्रों के मुताबिक पामेला से पूछाताछ की जाएगी. साथ पुलिस को शक है कि बंगाल में कोकीन तस्करी का बड़ा रैकेट हो सकता है. पुलिस पामेला और उनके दोस्त से कनेक्शन के बारे में पूछताछ कर सकती है. वहीं जो कोकीन पकड़ा गया है, उसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है.
बीजेपी में बड़े नेताओं के साथ संपर्क– इधर, सोशल मीडिया पर पामेला की फोटो लगातार वायरल हो रहा है. पामेला की तस्वीर बीजेपी नेता मुकुल रॉय, बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ भी है, जिसपर लोग सवाल उठा रहे हैं. वहीं बीजेपी ने अबतक पामेला की गिरफ्तारी पर कोई जवाब नहीं दिया है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




