Republic Day 2024: छुट्टी के दिन बाहर जाने का नहीं है मन, तो ओटीटी पर देखें ये जबरदस्त फिल्में, चेक करें लिस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

इस हफ्ते गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसका आपका घर बैठे आनंद ले सकते हैं. ऐसे में आप इन्हें देखकर अपना रिपब्लिक डे वीकेंड बेहतरीन बना सकते हैं. चलिए आपको बताते है लिस्ट में क्या-क्या है.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

undefined

फिल्म एनिमल 26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो ओटीटी रिलीज मूल नाटकीय रिलीज की तुलना में कुछ मिनट लंबी होगी. रन-टाइम थोड़ा लंबा है क्योंकि फिल्म में एक विस्तारित सीन शामिल है.

undefined

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का पोस्टर जी5 ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर ये जानकारी दी है. सैम बहादुर का प्रीमियर 26 जनवरी को जी5 पर.

undefined

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3, 31 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘पठान’ और ‘वॉर’ की अगली कड़ी है.

undefined

12वीं फेल‘ में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना भी अहम भूमिका में हैं. ’12वीं फेल’ 29 दिसंबर 2023 से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

undefined

‘खो गए हम कहां’ 20 साल के मध्य के तीन दोस्तों पर केंद्रित है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं.

undefined

डंकी जियोसिनेमा पर उपलब्ध है. राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल है. फिल्म तीनों दोस्तों की कहानी पर है, जो किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहते हैं.

undefined

‘अन्नपूर्णी’ एक महत्वाकांक्षी शेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ब्राह्मण परिवार से है, लेकिन मांसाहारी भोजन पकाने में पारंगत होना चाहती है. इसमें नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

undefined

रवीना टंडन की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग की खूब चर्चा हो रही है. ये 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसे आप घर बैठे देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

undefined

राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लन की फिल्म दोंनो को आप जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म देव और मेघना के बीच की प्रेम कहानी पर केंद्रित है.

Also Read: Panchayat 3 OTT: फुलेरा गांव छोड़ देंगे सचिव जी, जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
undefined

‘हसलर्स- जुगाड़ का खेल’ 24 जनवरी को अमेजeन मिनी टीवी पर रिलीज होगी और इसे आप घर बैठे देख सकते हैं. 2010 में मुंबई में देखे गए स्टार्ट-अप बूम की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

Also Read: Sam Bahadur OTT: हो गया फाइनल, इस दिन से घर बैठे देख पाएंगे विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’, जानें कहां होगी रिलीज
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola