OTT Films: वीकेंड पर घर से बाहर जाने का नहीं है मन, तो ओटीटी पर इन ब्लॉकबस्टर मूवीज को करें एंजॉय
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jun 2023 8:48 PM
OTT Films: वीक डेज पर कई ऐसी फिल्में रिलीज होती है, जिसे हम वीकेंड के लिए वॉचलिस्ट में रख लेते हैं. ऐसे में इस हफ्ते कई मूवीज और वेब सीरीज रिलीज हुई है. जिसे ऑडियंस देखकर जरूर एंटरटेन होंगे.
OTT Films: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती है. जो दर्शकों को काफी पसंद आती है. कई लोग ऐसे होते हैं, जो पूरे वीक में काम करके वीकेंड के दिनों में घर पर ही अपने फेवरेट फूड को एंजॉय कर नयी मूवीज और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. इस हफ्ते कई धमाकेदार नयी चीजें रिलीज हुई है, जिसे देखने में आपको वाकई मजा आएगा.
1. असुर 2 (जियो सिनेमा)
रिलीज की तारीख: 01 जून, 2023
असुर के दूसरे सीजन में, अरशद वारसी और बरुण सोबती दोनों धनंजय राजपूत उर्फ डीजे और निखिल नायर के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे. दूसरे सीजन के ट्रेलर में ये असुरों को रोकने और दुनिया को बचाने की पूरी कोशिश करते दिख रहे है. सीजन 2 पहले पार्ट से ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प लग रहा है. ये वेब सीरीज देखने के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने होंगे. बता दें कि पहला सीजन साल 2020 में आया था.
https://www.youtube.com/watch?v=0ZwyCRhhK60
2. स्कूल ऑफ लाइज ऑन (डिज्नी+ हॉटस्टार)
रिलीज की तारीख: 02 जून, 2023
डिज़नी+ हॉटस्टार की अगली थ्रिलर, ‘स्कूल ऑफ़ लाइज़’ में 12 साल के एक बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जो एक बोर्डिंग स्कूल से गायब हो जाता है और वास्तविक घटनाओं पर आधारित है. यह निमरत कौर, वरिन रूपानी, वीर पचीसिया और आर्यन सिंह अहलावत अभिनीत एक दिलचस्प पसंद शामिल है. ये सीरीज आपको अंत तक बांध कर रखेगा, तो वीकेंड पर इसे जरूर देखें.
3. स्कूप (नेटफ्लिक्स)
रिलीज की तारीख: 02 जून, 2023
स्कैम के बाद निर्देशक हंसल मेहता एक और सच्ची कहानी को स्कूप के जरिये लेकर आए हैं. यह भी एक एक चौंकाने वाली कहानी है, क्योंकि इसमें मीडिया, अंडरवर्ल्ड और मुंबई पुलिस जुड़ी हुई है. जिससे निश्चित तौर पर आने वाले समय में कई चर्चाएं शुरू होने वाली है. असल जिंदगी पर आधारित इस सीरीज को हंसल मेहता का उम्दा निर्देशन, डिटेल स्क्रीनप्ले और कलाकारों का शानदार प्रदर्शन और खास बना गया है. जिससे यह छह एपिसोड की सीरीज शुरुआत से आखिर तक आपको बांधे रखती है.
4. ताज: रिवेंज ऑफ रिवेंज (जी5)
ताज एस 2 की कहानी एस 1 के खत्म होने के 15 साल बाद शुरू होती है, और सलीम की मुगल साम्राज्य के निर्वासित दुश्मन होने से लेकर अगला बादशाह बनने की कोशिश में खून और बदला लेने तक की यात्रा को दर्शाता है. इस अंधेरे, खतरनाक और विनाशकारी रास्ते में वह मेहरुन्निसा जैसे कुछ सहयोगियों के साथ चारों तरफ से दुश्मनों से घिरा हुआ है.
5. पोन्नियिन सेलवन: II (प्राइम वीडियो)
मेवरिक फिल्म निर्माता मणिरत्नम की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर पोन्नियिन सेलवन: II अब ओटीटी पर उपलब्ध है. आप फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. पीरियड ड्रामा तमिल में उपलब्ध होगा, जिसमें क्रमशः तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब उपलब्ध होंगे. मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और मद्रास टॉकीज के बैनर तले निर्मित, सुबास्करन अलीराजा के लाइका प्रोडक्शन के साथ, महाकाव्य ऐतिहासिक फंतासी एडवेंचर-ड्रामा कल्कि कृष्णमूर्ति के असाधारण उपन्यास पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










