OnePlus Open : 1,39,999 रुपये में आया वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन, जानें क्या हैं फीचर्स

OnePlus Open Launch Price Features & Specifications – अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ने वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है. वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन का वजन 238 ग्राम है. इस फोन की बॉडी स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनायी गई है.
OnePlus Open Price : वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह फोन दो कलर ऑप्शन एमरॉल्ड ग्रीन और वॉएजर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस फोन में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे. अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ने वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है. वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन का वजन 238 ग्राम है. इस फोन की बॉडी स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनायी गई है.
OnePlus Open Features
फोन के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें पंच होल कैमरा दिया गया है. वनप्लस ओपन फोन में 6.3 इंच की 2K एमोलेड कवर डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें जूम कैपेबिलिटी के साथ पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है.
Also Read: Cheapest Smartphone: 7 हजार में खरीदें 8GB रैम वाला स्मार्टफोन, लुक भी जबरदस्तOnePlus Open Display
OnePlus Open फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले, फोल्ड करने पर 6.31 इंच की है. इसे ओपन करने पर यह 7.82 इंच की हो जाती है. इसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट LTPO 3.0, 10 bit color दिया गया है. फोन में 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. OnePlus Open फोल्डेबल फोन में Oxygen OS है, जो मल्टी टॉस्किंग की आजादी देती है. साथ ही, फोन में आप एक साथ दो टैब ओपन कर सकते हैं. वहीं, यह फोन गेमिंग के शौकीनों के लिए भी बढ़िया है.

OnePlus Open Specifications
OnePlus Open 5G टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है. वनप्लस के इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रॉसेसर दिया गया है, जो 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS4.0 स्टोरेज से लैस है. इस फोन में 4808 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 67W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 42 मिनट का समय लगता है.

OnePlus Open Price, Offer & Availability
वनप्लस के इस फोन को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसकी प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से वनप्लस की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू हो गई है. OnePlus Open फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग पर 8000 रुपये का ट्रेड बोनस, 12 महीने का No Cost EMI ऑफर है. इसे ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 5000 रुपये की छूट मिलेगी. वहीं, Jio Plus यूजर्स को 15000 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे. इस फोन के साथ गूगल वन पर 6 महीने के लिए 100GB स्पेस, यूट्यूब प्रीमियम का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन, Microsoft 365 का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. OnePlus Open फोल्डेबल फोन की फर्स्ट सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










