OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 20 हजार के बजट में कैसा स्मार्टफोन है? जानिए
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 May 2023 7:09 PM
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी का एक किफायती 5जी हैंडसेट है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है. इस फोन को 6.72 इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है.
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price: वनप्लस ने हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है. OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी का एक किफायती 5जी हैंडसेट है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है. इस फोन को 6.72 इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है. फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रॉसेसर का सपोर्ट दिया गया है. फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है.
OnePlus के लेटेस्ट 5G फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है. डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है. डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट है. इसमें Snapdragon 695 5G प्रॉसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है. रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 पर काम करता है.
Also Read: OnePlus का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ और सस्ता! जानिए नयी कीमत
वनप्लस के नये फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का मिलता है. सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के साथ 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है.
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है. इसकी सेल 11 अप्रैल से अमेजन और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी. हैंडसेट पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ICICI Bank कार्ड होल्डर्स को मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी ने Nord Buds 2 ईयरबड्स भी लॉन्च किये हैं. OnePlus Nord Buds 2 की कीमत 2,999 रुपये है. इसे भी अमेजन और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










