फ्लैट धोखाधड़ी का मामला : कोर्ट में सशरीर हाजिर हुईं सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां

गरियाहाट थाने की पुलिस और फिर इडी की टीम ने इसकी जांच शुरू की. इडी के अधिकारी इस मामले में सांसद नुसरत से सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ भी कर चुके हैं.
पश्चिम बंगाल में फ्लैट धोखाधड़ी के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को अलीपुर जजेज कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था. उसी निर्देश के अनुसार, शनिवार को अपराह्न वह अदालत में पेश हुईं. साथ ही मामले को लेकर अदालत में उन्होंने कुछ दस्तावेज भी लाया था. कोर्ट में पेशी को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किये जाने पर उन्होंने किसी बात का जवाब नहीं दिया.इससे पहले, नुसरत कई बार मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुई थीं. हर बार वह अपनी व्यस्तता का हवाला देती रहीं. गत मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई के दौरान सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था.
बताया जा रहा है कि नुसरत जहां वर्ष 2014-15 में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की निदेशक थीं. उस वक्त कंपनी ने फ्लैट देने के नाम पर रिटायर्ड कुछ बैंक कर्मचारियों व 400 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों से करीब 5.5 लाख रुपये से दर से रुपये लिये गये थे. इसके बदले उन्हें 1,000 वर्ग फीट का फ्लैट देने का वादा किया गया था. लेकिन बाद में उन्हें वह फ्लैट नहीं मिला और न ही उन्हें रुपये वापस किये गये. इसके बाद पीड़ितों ने अलीपुर कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी.
Also Read: WB : दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर कसा तंज कहा, सीएम की सद्भावना रैली में कोई हिंदू नहीं होगा शामिल
इसी बीच, सांसद नुसरत जहां द्वारा पाम एवेन्यू में एक फ्लैट खरीदे जाने की बात सामने आयी, जिसके बाद मामले से जुड़े कुछ पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों ने सांसद नुसरत के खिलाफ गरियाहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी. उस शिकायत के आधार पर अदालत के निर्देश के बाद गरियाहाट थाने की पुलिस और फिर इडी की टीम ने इसकी जांच शुरू की. इडी के अधिकारी इस मामले में सांसद नुसरत से सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ भी कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




