Nuh Violence: नूंह में पटरी पर लौट रही जिंदगी! रविवार को कर्फ्यू में मिलेगी ढील, खरीद सकते हैं जरूरी सामान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Aug 2023 9:11 PM
Imphal: Locals gather near Kuki-Zo community's houses which were burnt down by miscreants in the violence-hit Manipur, in imphal, Tuesday, Aug 1, 2023. The fire also engulfed more than a dozen houses of migrants from Bihar, Haryana, and Naga people. (PTI Photo/Rishikesh Kumar) (PTI08_01_2023_000097B)
Nuh Violence: क्या नूंह में भड़की हिंसा का पाकिस्तान से कोई कनेक्शन है. नूंह में हिंसा भड़काने में पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की भूमिका संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये सभी तथ्य पुलिस की जानकारी में हैं और इसकी जांच जारी है.
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह-मेवात में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, हिंसा की घटना के बाद पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस दंगा के दोषियों की तेजी से तलाश कर रही है. वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के बाद अब तक कुल 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है तथा 104 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. गौरतलब है कि नूंह में हिंसा भड़कने के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर हथियारों के साथ उतर गये. इस दौरान दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया और कई वाहनों में आग लगा दी. इसके अलावा उपद्रवियों ने कई दुकानों में भी लूटपाट की थी. हिंसा की घटना में 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी.
कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील
हरियाणा के नूंह में धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. हिंसा के कारण पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था. हालांकि इस बीच राहत की खबर है कि कल यानी रविवार को कर्फ्यू में ढील दी जा रही है. नूंह में रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक ढील दी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 3 घंटे की ढील दी जाएगी. इस दौरान इलाके की दुकानों को खुलेंगी ताकि लोग जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकें.
पुलिस कर रही है मामले की जांच- दुष्यंत चौटाला
इधर, नूंह में हाल ही में हुई हिंसा पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है. चौटाला ने कहा है कि मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि शनिवार तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. कई लोगों को रिमांड और न्यायिक जांच के लिए भेजा गया है. मीडिया, सोशल मीडिया और कई अन्य दूरसंचार माध्यमों की जांच की जा रही है और जो लोग इसमें शामिल हैं उनकी जांच की जा रही है.
पुलिस अपनी जांच कर रही है। आज सुबह तक 102 FIR दर्ज़ की जा चुकी हैं। कई लोगों को रिमांड और न्यायिक जांच के लिए भेजा गया है। मीडिया, सोशल मीडिया और कई अन्य दूर संचार माध्यमों की जांच की जा रही है और जो लोग इसमें शामिल हैं उनकी जांच की जा रही है: राज्य में हाल ही में हुई हिंसा पर… pic.twitter.com/bpprId1Y6k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2023
नहीं थी हिंसा की खुफिया जानकारी- गृह मंत्री विज
नूंह हिंसा मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह जिले में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी. 31 जुलाई को इस शोभायात्रा पर हमला हुआ था. विज ने नूंह में भड़की हिंसा को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने पुलिस से इस बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने भी कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.
विज ने कहा, पता नहीं यह जानकारी किसी के पास थी या नहीं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस बारे में एक टीवी चैनल ने सीआईडी के एक निरीक्षक का ‘स्टिंग’ प्रसारित किया है, जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि अधिकारियों को मुस्लिम बहुल जिले नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा के दौरान तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में जानकारी थी. इस ‘स्टिंग’ की ओर इशारा करते हुए विज ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है और इसकी जांच होनी चाहिए कि निरीक्षक ने वह खुफिया जानकारी किसके साथ साझा की थी.
क्या हिंसा के पीछे है पाकिस्तान कनेक्शन
क्या नूंह में भड़की हिंसा का पाकिस्तान से कोई कनेक्शन है. नूंह में हिंसा भड़काने में पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की भूमिका संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये सभी तथ्य पुलिस की जानकारी में हैं और इसकी जांच जारी है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद निष्कर्ष साझा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जांच के बाद होगी कार्रवाई- डीजीपी
नूंह हिंसा पर हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा है कि उन्होंने नूंह में स्थिति की समीक्षा की है. जो मामले दर्ज किए गए हैं, जांच और अन्य कानून व्यवस्था के मुद्दों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं ताकि जांच की गति तेज की जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके. उन्होंने कहा कि यहां 145 गिरफ्तारियां हुईं और 55 मामले दर्ज किए गए. जब उनसे कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में बताए गए किसी पाकिस्तानी कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देना सही नहीं है. जो बातें हमारे पास आई हैं हम उनकी जांच करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे. उन लोगों के खिलाफ जो दोषी हैं.
#WATCH | On Nuh violence, Haryana DGP PK Agrawal says, "I have reviewed the situation here. Detailed directions in connection with cases that have been registered, the investigation and other law & order issues to speed up the pace of investigation and maintain law and… pic.twitter.com/OEn0ILkgCu
— ANI (@ANI) August 5, 2023
कैसे भड़की हिंसा
गौरतलब है कि नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. संगठन ने जिला प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली थी. लेकिन यात्रा के दौरान इन पर पथराव हो गया, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया. हिंसा देखते ही देखते फैलने लगी, इस दौरान सैकड़ों कारों में आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. फायरिंग भी हुई. इसके अलावा एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










