एनपीआर-एनआरसी को किया खारिज, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 3:37 AM
झारखंड सरकार नेशनल पॉपुलेशन रिपोर्ट, एनपीआर और नेशनल रजिस्ट्रेशन ऑफ सिटीजन एनआरसी के वर्तमान प्रारूप को लागू नहीं करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है़
रांची : झारखंड सरकार नेशनल पॉपुलेशन रिपोर्ट, एनपीआर और नेशनल रजिस्ट्रेशन ऑफ सिटीजन एनआरसी के वर्तमान प्रारूप को लागू नहीं करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है़ राज्य सरकार एनपीआर को वर्ष 2010 के प्रारूप पर लागू करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है, इसके वर्तमान स्वरूप को लागू नहीं करने का आग्रह किया है़ सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया़
सदन में अचानक इस प्रस्ताव के आने और पारित होने के बाद भाजपा विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया़ विपक्ष के भाजपा विधायक वेल में घुस गये़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी़ बांग्लादेशी घुसपैठियों काे संरक्षण देना बंद करो, देशद्रोहियों का समर्थन करना बंद करो, कानून विरोधी काम बंद करो के नारे लगा रहे थे. सरकार ने सदन में यह प्रस्ताव अचानक लाया, विपक्ष के विधायक दंग थे़ वहीं सत्ता पक्ष के विधायक इस प्रस्ताव का खड़ा हो कर समर्थन किया़
विधानसभा में कोरोना इफेक्ट : कार्यमंत्रणा की बुलायी बैठक, विधानसभा सत्र स्थगित करने का लिया निर्णय : रांची. काेरोना को देखते बजट सत्र को 14वें दिन विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया़ सोमवार को सत्र शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन को बताया कि कार्यमंत्रणा की बैठक होगी़ उन्होंने सदन में कहा कि विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण हमारे राज्य के लिए भी खतरा बन गया है़
लॉकडाउन की स्थिति में पूरी व्यवस्था इसमें लगी है़ सरकार भी उसी दिशा में काम कर रही है़ इसके बाद स्पीकर ने दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी़ दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने सदन को बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि सदन की कार्यवाही अनिश्वित काल के लिए स्थगित की जाये़ सदस्यों ने कोरोना को लेकर व्यापक तैयारी का आग्रह किया़
माले विधायक विनोद सिंह ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के बारे मे बताया़ मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से समन्वय के लिए अफसरों की टीम बनायी जायेगी़ सदन में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विधायकों के बीच मास्क बांटे गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










