Festivals List: करवा चौथ, दिवाली, तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी और छठ पूजा कब है? जानें व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Festivals List: करवा चौथ, दिवाली, तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी और छठ पूजा कब है? जानें व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Festivals List: नवंबर के पहले दिन की शुरुआत ही करवा चौथ व्रत से होगी, इस वर्ष करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा. इसी दिन संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जाएगी. पांच नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जाएगी.

विज्ञापन

November Festival 2023 List: कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है. वहीं अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां माह नवंबर हैं. नवंबर महीने की शुरुआत कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि के साथ हो रही है. हिंदू धर्म के लिए नवंबर का महीना काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस माह कई बड़े व्रत त्योहार पड़ने वाले है. नवंबर की शुरुआत करवा चौथ व्रत के साथ हो रही हैं और समाप्ति संकष्टी चतुर्थी के साथ होगी. इस माह करवा चौथ का व्रत, दिवाली, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, भैया दूज, अहोई अष्टमी, कार्तिक पूर्णिमा,देवुत्थान एकादशी, अक्षय नवमी, तुलसी विवाह से लेकर मार्गशीर्ष मास का आरंभ हो रहा है.

नवंबर के पहले दिन करवा चौथ का व्रत

नवंबर के पहले दिन की शुरुआत ही करवा चौथ व्रत से होगी, इस वर्ष करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा. इसी दिन संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जाएगी. पांच नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जाएगी. 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा. 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी. इसी महीने के 17 से लेकर 20 नवंबर तक छठ महापर्व मनाया जाएगा. 24 नवंबर को तुलसी विवाह होगा, जबकि 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ कार्तिक मास का समापन होगा.

नवंबर 2023 व्रत त्योहार

01 नवंबर 2023 दिन बुधवार को संकष्टी चतुर्थी और करवा चौथ का व्रत

05 नवंबर 2023 दिन रविवार को अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान और कालाष्टमी

09 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को रमा एकादशी

10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को धनतेरस ओर प्रदोष व्रत

11 नवंबर 2023 दिन शनिवार को मासिक शिवरात्रि और काली चौदस

12 नवंबर 2023 दिन रविवार को दिवाली और नरक चतुर्दशी

13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को कार्तिक अमावस्या

14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा

15 नवंबर 2023 दिन बुधवार को भाई दूज और भैया दूज

16 नवंबर 023 दिन गुरुवार को विनायक चतुर्थी

17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को वृश्चिक संक्रांति और सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश

Also Read: Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर बन रहा शुभ संयोग, जानें डेट, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और महत्व

18 नवंबर 2023 दिन शनिवार को स्कंद षष्ठी

19 नवंबर 2023 दिन रविवार को छठ पूजा

21 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को अक्षय नवमी

23 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को देवोत्थान एकादशी और भीषम पंचक आरंभ

24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत और तुलसी विवाह

25 नवंबर 2023 दिन शनिवार को बैकुंठ चतुर्दशी

26 नवंबर 2023 दिन रविवार को देव दीपावली

27 नवंबर 2023 दिन सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा व्रत और गुरु नानक जयंती

28 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को मार्गशीर्ष मास आरंभ

30 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को संकष्टी चतुर्थी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola