नॉर्थ ईस्ट घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC लाया है एक शानदार टूर पैकेज, जानें किराया और पूरी डिटेल

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

IRCTC Meghalaya and Assam Tour Package: असम में कई राष्ट्रीय उद्यान आपको देखने को मिलेंगे. वहीं मेघालय में आपको कई खूबसूरत झरने, हरी-भरी पहाड़ियां और गुफाएं देखने को मिलेंगी. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को आइए विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Meghalaya and Assam Tour Package: इन सर्दियों में अगर कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज के साथ मार्केट में स्कीम लाया है. इस पैकेज में आपको उत्तर पूर्व के सुनहरे राज्य असम और मेघालय घूमने का मौका मिलेगा.

undefined

भारत के पूर्वोत्तर में स्थित ये दो देश सबसे खूबसूरत राज्य हैं अपनी नेचुरल ब्यूटी और समृद्ध संस्कृति के लिए दोनों ही राज्य प्रसिद्ध हैं. असम को ईस्ट भारत का द्वार माना जाता है. असम में कई राष्ट्रीय उद्यान आपको देखने को मिलेंगे. वहीं मेघालय में आपको कई खूबसूरत झरने, हरी-भरी पहाड़ियां और गुफाएं देखने को मिलेंगी. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को आइए विस्तार से जानते हैं

Also Read: ये हैं सिक्किम में घूमने की बेस्ट जगहें
undefined
असम और मेघालय टूर पैकेज का नाम

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को ASSAM AND MEGHALAYA नाम से लॉन्च किया गया है और इस फ्लाइट टूर पैकेज का कोड WMA55 है. इस पैकेज में आप हवाई जहाज से यात्रा करेंगे.

undefined
कहां से हो रही यात्रा शुरू

यह टूर पैकेज 22 जनवरी, 2024 को मुंबई से शुरू हो रहा है. पैकेज में चेरापुंजी गुवाहाटी, काजीरंगा, मॉलिनोंग और शिलांग घुमाने ले जाया जाएगा. इस पैकेज में कई शानदार सुविधाएं भी देखने को मिल रहीं हैं.

Also Read: नैनीताल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें कब जाना चाहिए, ये हैं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
undefined

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको अन्य जगहों पर बस के माध्यम से घुमाया जाएगा. यात्रा के दौरान खाने पीने की चिंता भी नहीं करनी है. इसमें आपके लिए खाने पीने से लेकर ठहरने तक का इंतजाम आईआरसीटीसी ही कर रही है.

undefined
जानें किराया

इस टूर पैकेज के किराए की बात करें तो एक व्यक्ति की यात्रा 68,100 रुपए की है. अगर दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 52,000 रुपए होगा. वहीं अगर तीन लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति 50,100 रुपए ही किराया होगा.

Also Read: 22 जनवरी के आसपास जा रहे हैं अयोध्या घूमने तो तुरंत कर दें कैंसिल, वरना पूरी जिंदगी पड़ेगा पछताना, जानें कारण
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola