ePaper

नोकिया की चेन्नई फैक्ट्री ने पार किया 7 मिलियन यूनिट प्रोडक्शन का माइलस्टोन

Updated at : 13 Oct 2023 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
नोकिया की चेन्नई फैक्ट्री ने पार किया 7 मिलियन यूनिट प्रोडक्शन का माइलस्टोन

श्रीपेरंबुदूर में स्थित फैक्ट्री गलोबल लेवल पर कंपनी की सबसे बड़ी फैक्टरियों में से एक है और डोमेस्टिक और ग्लोबल मार्केट में 4G और 5G नेटवर्क के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क इक्विपमेंट्स बनाती है.

विज्ञापन
undefined

चेन्नई में नोकिया की फैक्ट्री अब सात मिलियन टेलीकॉम यूनिट्स का प्रोडक्शन कर चुकी है. श्रीपेरंबुदूर में स्थित फैक्ट्री ग्लोबल लेवल पर कंपनी की सबसे बड़ी फैक्टरियों में से एक है और डोमेस्टिक और ग्लोबल मार्केटस में 4G और 5G नेटवर्क के लिए बुनियादी ढांचे के इक्विपमेंट्स बनाती है.

undefined

फैक्ट्री 5G न्यू रेडियो (5G NR), 5G MIMO, 4G/LTE रेडियो और फाइबर ब्रॉडबैंड इक्विपमेंट्स बनाती है. फैक्ट्री ग्लोबल लेवल पर प्रोडक्शन का अनुमानित 50 प्रतिशत एक्सपोर्ट करती है.

undefined

एक प्रेस बयान में, नोकिया ने कहा कि 5G इक्विपमेंट ,मैन्युफैक्चरिंग में पिछले कई सालों की तुलना में कंपोनेंट्स का स्थानीयकरण उत्तरोत्तर दो गुना तक बढ़ गया है.

undefined

इसकी उपलब्धि में एक और उपलब्धि यह है कि यह फैक्ट्री अपने दैनिक कार्यों के लिए 81 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए हवा और सोलर एनर्जी का उपयोग करती है. यह 2025 तक परिचालन के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के 100 प्रतिशत इस्तेमाल का लक्ष्य रख रहा है.

undefined

नोकिया के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और ईएमएस प्रबंधन के प्रमुख तेमु तोइवियानेन ने कहा कि चेन्नई फैक्ट्री भारतीय प्रतिभा के कौशल और विशेषज्ञता का प्रमाण है. भारत में 5G NR का निर्माण करने वाले पहले व्यक्ति होने से लेकर 5G बड़े पैमाने पर MIMO प्रोडक्ट्स और परिवहन नेटवर्क तत्वों का प्रोडक्शन करने तक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola