न गले मिलना न किस करना, मास्क और ग्लब्स भी होगा अनिवार्य, अगर शुरू होगा टीवी और फिल्म का प्रोडक्शन
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 May 2020 8:44 AM
producers guild of india- कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में फिल्म और टेलीविजन शूट और पोस्ट-प्रोडक्शन गतिविधियों को रोक दिया गया था. शूटिंग ना होने के कारण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का काम पूरे देश में करीब ढाई महीने से बंद था. इस वजह से कुछ कलाकार परेशान हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आर्थिक तंगी की मार झेल रहे हैं. हाल ही में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने फिल्मों की शूटिंग के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) गाइडलाइन की रिकमंडेशन जारी की है. इसके मुताबिक, जब भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को शूटिंग की इजाजत दी जाएगी तो सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग, कास्ट और क्रू का मेडिकल चेकअप का ध्यान जरूर रखा जाएगा.
कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में फिल्म और टेलीविजन शूट और पोस्ट-प्रोडक्शन गतिविधियों को रोक दिया गया था. शूटिंग ना होने के कारण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का काम पूरे देश में करीब ढाई महीने से बंद था. इस वजह से कुछ कलाकार परेशान हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आर्थिक तंगी की मार झेल रहे हैं. हाल ही में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने फिल्मों की शूटिंग के लिए ‘नए वर्किंग प्रोटोकॉल’ बनाये है, जिन्हें फॉलो करना होगा. इसके मुताबिक, जब भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को शूटिंग की इजाजत दी जाएगी तो सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग, कास्ट और क्रू का मेडिकल चेकअप का ध्यान जरूर रखा जाएगा.
Also Read: Coronavirus Trailer: राम गोपाल वर्मा ने ‘कोरोना वायरस’ पर बनाई फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर
निर्माताओं की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में एक वर्चुअल मीटिंग के बाद 37 पन्नों का दिशा-निर्देश जारी किया है. इसमें शूटिंग के दौरान तमाम तरह की सावधानियां बरतने की बातें कहीं गई हैं. जारी गाइडलाइंस के बाद अब शूटिंग करने का तरीका बदल जाएगा. वहीं, लॉकडाउन में मिल रही ढील से निर्माताओं को उम्मीद है कि जल्द ही वो भी अपने बंद पड़े शोज और फिल्मों की शूटिंग शुरू कर पाएंगे. तैयारी के तौर पर नई गाइडलाइन जारी की गई है.
शूटिंग के लिए ये नियम करने होंगे फॉलो
-हर क्रू मेंबर को ट्रिपल लेयर मास्क और ग्लव्स दिए जाएं. पूरी शूटिंग के दौरान इन्हें पहने रखना होगा. क्रू को इंडस्ट्रियल ग्लव्स भी दिए जाएं.
-हाथ मिलाने, गले लगने और किस आदि से बचें.
-सेट / ऑफिस / स्टूडियों पर सिगरेट शेयरिंग नहीं करना होगा.
-क्रू मेंबर्स को दो मीटर की दूरी बनाए रखना होगी.
-हर समय सेट पर एक ऐेंबुलेंस, दो डॉक्टर, एक नर्स की अनिवार्यता. दो शिफ्ट हैं तो दोनों शिफ्ट में होना जरूरी है.
-60 साल से ऊपर के क्रू मेंबर को कम से कम तीन महीनों तक ना आने दिया जाए. 60 साल से ऊपर के कलाकारों का इस्तेमाल न्यायसंगत तरीके से ही किया जाए.
-थोड़े – थोड़े वक्त पर स्टूडियोज, सेट्स और ऑफिसेस को भी सेनेटाइज किया जाता रहेगा.
-हेयर और मेकअप आर्टिस्ट के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य किया जाए. जब भी ये काम करें तो उससे पहले सैनिटाइजेशन जरूरी है. इस दौरान वैनिटी वैन में किसी भी अन्य आदमी को ना रुकने दिया जाए.
-रोटेशनल अटेंडेंस से हर डिपार्टमेंट को कम से कम वर्क फ़ोर्स में काम करने की हिदायत दी गई है.
इसके अलावा उन्होंने गाइडलाइन्स भी शेयर की हैं, जिनके अंतरगत काम शुरू हो सकेगा. सभी स्टूडियो सैनिटाइज किए जाने से लेकर इसमें स्टोर रूम की साफ-सफाई रखने, क्रू को बुलाने, आर्टिस्ट और पार्टिसिपेंट को 45 मिनट पहले बुलाने तक के निर्देश हैं. वहीं, सेट पर मौजूद हर क्रू और कास्ट मेंबर को सेट पर आने से पहले टेम्परेचर चेकअप के लिए कॉन्टैक्टलेस थर्मोमीटर से गुजरना होगा. अगर बुख़ार होगा तो सेट पर काम करने की परमिशन नहीं मिलेगी. जो स्वस्थ्य होंगे उन्हें रिस्ट बैंड दिया जाएगा. इससे यह पता चल सकेगा कि सेट पर उनका काम करना सुरक्षित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










