Coronavirus Trailer: राम गोपाल वर्मा ने 'कोरोना वायरस' पर बनाई फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 May 2020 8:05 AM

विज्ञापन

Coronavirus- पूरी दुनिया और देश में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रहा है. अब इस वायरस को लेकर ही फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म बना डाली. राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म कोरोना वायरस' का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. राम गाोपाल इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और अगस्त्य मंजू ने इसे डायरेक्ट किया है. यह फिल्म तेलुगु में बनी है.

विज्ञापन

पूरी दुनिया और देश में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखा है. अब इस वायरस को लेकर ही फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म बना डाली. राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘कोरोना वायरस’ का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. राम गाोपाल इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और अगस्त्य मंजू ने इसे डायरेक्ट किया है. यह फिल्म तेलुगु में बनी है.

Also Read: आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों का साउथ में बनेगा रीमेक, एक्टर ने जतायी खुशी

रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लीजिए कोरोना वायरस फिल्म का ट्रेलर. इस स्टोरी के बैकड्रॉप में लॉकडाउन है और ये फिल्म भी लॉकडाउन में ही शूट हुई है. मैं साबित करना चाहता था कि कोई आपका काम नहीं रोक सकता है ना ही भगवान और ना कोरोना.’

इस फिल्म का ट्रेलर चार मिनट से ज्यादा का है. इसमें अगस्त्य मंजू लीड रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म को श्रेयस ईटी ऐप पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर के आखिरी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस पर आधारित यह विश्व की पहली है. लेकिन बता दें कि कनाडाई निर्देशक मुस्तफा केशवारी अप्रैल में ही ‘कोरोना’ नाम की फिल्म बना चुके हैं.

इस ट्रेलर में एक परिवार की कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि न्यूज से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह कोरोना का खौफ है. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब घर में मौजूद लड़की को खांसी होने लगती है. इसके बाद ये परिवार सोच में पड़ जाता है कि क्या इस लड़की का कोरोना टेस्ट कराया जाना चाहिए या नहीं. डर और कंफ्यूजन के बीच फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.

रामगोपाल वर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘क्लाइमेक्स’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में अमेरिकी एडल्ट स्टार मिया मालकोवा काम कर रही हैं. इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola