Nikamma BO Collection Day 3:वीकेंड पर भी नहीं चला शिल्पा शेट्टी की फिल्म का जादू, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी बज था. लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म काफी पीछे रह गई. निकम्मा ने पहले वीकेंड में भी उम्मीद से काफी कम बिजनेस किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की फिल्म निकम्मा (Nikamma) 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में शिल्पा के अलावा एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया हैं. फिल्म ने पहले दिन मात्र 70 लाख की कमाई की थी, जो काफी निराशाजनक था. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर कुछ कमाल करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म एक करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया.
नानी की तेलुगु फिल्म एमसीए (मिडिल क्लास अब्बाय) की रीमेक निकम्मा दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही है. इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. पहले दिन फिल्म ने 51 लाख रुपये कमाएं. वहीं दूसरे दिन सिर्फ 47 लाख रुपये ही कमा पाई है. ऐसे में पहले और दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म अबतक मात्र 97 लाख रुपये की कमाई कर पाई है. निकम्मा ने वीकेंड पर भी एक करोड़ से कम की कमाई की है.
सब्बीर खान द्वारा निर्देशित, निकम्मा में शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दासानी मुख्य भूमिका में हैं. समीर सोनी सहायक कलाकार हैं. यह शर्ली सेतिया का बॉलीवुड डेब्यू है. निकम्मा एक ठेठ बॉलीवुड मसाला फिल्म है, जो 17 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म का संगीत अमाल मलिक, जावेदमोहसिन, विपिन पटवा और गौरव दासगुप्ता द्वारा रचित है, जिसके बोल दानिश साबरी, शब्बीर खान, कुमार और संजय छेल द्वारा लिखे गए हैं. निकम्मा एक विलंबकर्ता (अभिमन्यु) के जीवन का पता लगाता है, जिसकी आलसी दिनचर्या उसकी सख्त भाभी (शिल्पा) के जीवन में आने के बाद पटरी पर आती है.
Also Read: Nikamma Box Office Collection Day 1: शिल्पा शेट्टी की फिल्म का पहले दिन ही बुरा हाल, कमाए इतने करोड़
बता दें कि पिछले कुछ समय से हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पा रही है. वहीं फैंस का भी फिल्मों के प्रति क्रेज खत्म हो गया है. यही वजह है कि बड़ी-बड़ी बजट की फिल्में फ्लॉप हो रही है. जिसमें शाहिद कपूर की जर्सी, अजय देवगन की फिल्म रनवे 34, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, कंगना रनौत की धाकड़, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




