NZ vs Ire Highlights: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, 35 रन से जीता मैच
New Zealand vs Ireland: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को एडिलेड ओवल में न्यूजीलैंड टीम ने आयरलैंड को 35 रन से हराया. इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाया था. जबाव में आयरलैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 35 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटिल ने कमाल की गेंदबाजी कर इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक अपने नाम की.
न्यूजीलैंड ने 35 रन से जीता मैच, सेमीफाइनल में की एंट्री
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हरा दिया है. इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 186 रनों का लक्ष्य दिया था. जबाव में उतरी आयरलैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 35 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली.
आयरलैंड का छठा विकेट गिरा, कैंपर आउट
17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयरलैंड को एक और झटका लगा. कैंपर 7 रन बनाकर साउदी की गेंद पर बोल्ज हुए.
आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा, डेनाली आउट
14वें ओवर की पहली गेंद पर डेनाली ने कॉनवे को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है.
आयरलैंड को लगा तीसरा झटका, हैरी टेकर आउट
11वें ओवर में आयरलैंड को तीसरा झटका लगा. सैंटनर ने अपनी तीसरी गेंद पर हैरी टेकर (2) को बोल्ड किया.
आयरलैंड ने 10 ओवर में बनाये 73 रन
आयरलैंड को मिला 186 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाये. केन विलियमसन ने 35 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटिल ने 19वें ओवर में हैट्रीक विकेट लेकर कीवी टीम को 200 के पहले रोका.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए