New Year Totke 2023: साल के पहले दिन जरूर करें सूर्य भगवान की पूजा, मिलेगा शुभफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Dec 2022 9:27 AM

विज्ञापन

New Year Totke 2023: रविवार के दिन से शुरू हो रहे नए साल पर आप भगवान सूर्य की आराधना करने का विशेष महत्व है. यदि आप भगवान सूर्य की पूजा करते हैं तो इससे आपका पूरा वर्ष खुशहाल बीतेगा। जानते हैं नए साल के पहले रविवार के दिन कैसे करें भगवान सूर्य नारायण की पूजा.

विज्ञापन

New Year Totke 2023: साल 2023 की शुरूआत रविवार से हो रही है, इस दिन सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसे में रविवार के दिन से शुरू हो रहे नए साल पर आप भगवान सूर्य की आराधना करने का विशेष महत्व है.  यदि आप भगवान सूर्य की पूजा करते हैं तो इससे आपका पूरा वर्ष खुशहाल बीतेगा। जानते हैं नए साल के पहले रविवार के दिन कैसे करें भगवान सूर्य नारायण की पूजा.

सूर्य देवता की इस विधि से करें पूजा

भगवान सूर्य की पूजा के लिए आज हमेशा तांबे के पात्र का इस्तेमाल करें. तांबे के लोटे में लाल चंदन या फिर पीला चंदन, फूल, डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य दें और घी के दीपक से उनकी आरती करें. इसके अलावा जब आप सूर्य देवता को अर्घ्य देने जा रहे हैं, तो ‘ऊँ सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप जरूर करें. सूर्य देवता को अर्घ्य देते समय आपकी भुजाएं इतनी ऊपर उठनी चाहिए, कि जल धारा में सूर्य देवता का प्रतिबिंब दिखे.

ज्योतिष में भगवान सूर्य का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को देवता माना जाता है और यह बात इसी से समझी जा सकती है कि हम लोग हमेशा भगवान सूर्य कहकर उन्हें संबोधित करते हैं। धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्रतीक सूर्य ही है और ज्योतिष शास्त्र में इनको विशेष स्थान प्राप्त है। इसके अलावा, मनुष्यों का जीवन सूर्य से काफी प्रभावित होता है। जातकों की कुंडली में सूर्य पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं, साथ ही सूर्य को आत्मा का कारक भी माना जाता है। सूर्य की उच्च राशि मेष और नीच राशि तुला है।

सूर्य देव की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप

सूर्य देव की पूजा में ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ दिनकराय नमः, ऊँ दिवाकराय नमः, ऊँ खखोल्काय स्वाहा इन मंत्रों का जाप जरूर करें. इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसके अलावा सूर्य देव से संबंधित चीजें जैसे तांबा, पीला वस्त्र, गेहूं, गुड़ आदि. इन सभी चीजों का दान करना बेहद लाभदायक साबित होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola