VIDEO : नई संसद से नया आगाज, आधी आबादी को मिलेगी नई शक्ति ! लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश

Updated:
विज्ञापन

Parliament Special Session : नई संसद से नये भारत के निर्माण की दिशा में एक नया आगाज किया गया . आधी आबादी को नई शक्ति देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुुए केन्द्र सरकार ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया है. इसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

विज्ञापन

Parliament Special Session : नई संसद में विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में महिला रिजर्वेशन बिल पेश किया गया. केंद्र सरकार ने इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है. केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुसार लोकसभा और देश की सभी विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी. इस बिल पास होने के बाद लोकसभा में महिलाओं के लिए 181 सीटें रिजर्व हो जाएंगी. वर्तमान में लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है. दिल्ली विधानसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola