ePaper

NVS Class 6 Admission 2023 के लिए इस दिन से पहले करें अप्लाई, जानें आवेदन प्रक्रिया

Updated at : 31 Jan 2023 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
NVS Class 6 Admission 2023 के लिए इस दिन से पहले करें अप्लाई, जानें आवेदन प्रक्रिया

NVS Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए 8 फरवरी, 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

NVS Admission 2023: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन नवोदय विद्यालय समिति (NVS), जो कि देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित 649 नवोदय विद्यालयों को संचालित करती है, ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा – ‘जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST)’ में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए 8 फरवरी, 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा.

पहले आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 निर्धारित थी

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख पहले 31 जनवरी तक थी, लेकिन अब 8 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. जवाहरलाल नेहरू विद्यालय के छठी क्लास में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को एंट्रेंस टेस्ट देना होगा. बोर्ड 29 अप्रैल को जेएनवीएसटी कक्षा 6 2023 चयन परीक्षा आयोजित करेगा. जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का रिजल्ट जून माह में घोषित किया जाएगा.

नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2023: कैसे करें अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in पर जाएं.

  • स्टेप 2: फिर यहां दिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए दिए लिंक क्लिक करें.

  • स्टेप 3: ये लिंक खुलेगी और छात्रों को इसमें क्लास 6 पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करना होगा.

  • स्टेप 4: छात्र को रजिस्टर्ड करें और फिर विवरण दर्ज करें.

  • स्टेप 5: फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.

  • स्टेप 6: फॉर्म डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट ले लें.

NVS Admission Process कैसे लें दाखिला?

नवोदय विद्यालय में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होता है. इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा किया जाता है. एंट्रेंस एग्जाम को JNVST यानी जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट कहा जाता है. कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. वहीं, 11वीं में छात्रों को एडमिशन 10वीं के मार्क्स के आधार पर मिलता है.

नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in की ओर से नए सेशन में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी किए जाते हैं. फॉर्म भरने वाले छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम के लिए बुलाया जाता है. इस एग्जाम में महज पास हो जाने से दाखिला नहीं मिलता है. बल्कि काउंसलिंग की तारीख पर छात्रों को अपने सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स देख सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola