Nautapa 2023: शुरू होने वाला है नौतपा, इस दिन जरूर करें ये उपाय

Updated:
विज्ञापन
Nautapa 2023: शुरू होने वाला है नौतपा, इस दिन जरूर करें ये उपाय

Nautapa 2023: धर्म शास्त्रों के मुताबिक़, नौतपा के समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती है. जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और गर्मी अत्यधिक पड़ने लगती है. ऐसे मौसम में आंधी और तूफान आने की संभावना अत्यधिक होती है. ये समय 25 मई से दो जून तक रहेगा.

विज्ञापन

Nautapa 2023:   इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा. इस बीच भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाती है और यह गर्मी नौ दिन तक रहती है. यही कारण है कि इसका नाम ‘नौतपा’ पड़ा है. इस अवधिकाल में सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में उपस्थित रहेंगे. ये समय 25 मई से दो जून तक रहेगा.  

नौतपा का प्रभाव

धर्म शास्त्रों के मुताबिक़, नौतपा के समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती है. जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और गर्मी अत्यधिक पड़ने लगती है. ऐसे मौसम में आंधी और तूफान आने की संभावना अत्यधिक होती है. जिससे धन और जन के नुकसान की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. धार्मिक मान्यता है कि नौतपा के समय ग्रह एवं नक्षत्र की स्थिति भी अशुभ होती है.

  • नौतपा के दौरान लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए. उन्हें अपने सारे काम सुबह और शाम में निपटा लेना चाहिए.

  • नौतपा ज्येष्ठ मास में होता है. ऐसे में व्यक्तियों को जल का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए. हिंदू धर्म शास्त्रों में ज्येष्ठ मास में जल की महत्ता का वर्णन किया गया है.
    नौतपा में आंधी तूफान आने की संभावना अधिक रहती है. ऐसे में घर पर रुकना अधिक लाभदायक रहेगा.

  • गुरु अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए अच्छे मानसून की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, वृष में सूर्य और रोहिणी में चंद्र (चंद्रमा) की उपस्थिति के कारण पारा चढ़ सकता है.

  • सूर्य हम सभी के अस्तित्व के लिए आवश्यक है, इसलिए श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करके सूर्य देव के प्रति अपना आभार व्यक्त करें. आप सूर्य देवता को कलश से जल भी चढ़ा सकते हैं.

  • नौतपा के दिनों में पक्षियों और छोटे जानवरों के लिए छत पर या खिड़की के बाहर थोड़ा पानी रखें. राहगीरों को पीने का पानी उपलब्ध कराने से भी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola