Narinder Batra Resigns: नरिंदर बत्रा ने IOA के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इस मामले में CBI कर रही जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2022 5:03 PM

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हॉकी इंडिया के कोष से 35 लाख रुपये का इस्तेमाल बत्रा के निजी फायदे के लिए किया गया. हाल में बत्रा और हॉकी इंडिया के बीच मतभेद सामने आए थे जब उन्होंने खेल महासंघ को कड़ा पत्र लिखकर टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे.

विज्ञापन

नरिंदर बत्रा (Narinder Batra) ने भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके खिलाफ हॉकी इंडिया के कोष के दुरुपयोग का आरोप लगा है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हॉकी इंडिया के कोष से 35 लाख रुपये के दुरुपयोग के मामले में बत्रा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

क्या है मामला

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हॉकी इंडिया के कोष से 35 लाख रुपये का इस्तेमाल नरिंदर बत्रा के निजी फायदे के लिए किया गया. हाल में बत्रा और हॉकी इंडिया के बीच मतभेद सामने आए थे जब उन्होंने खेल महासंघ को कड़ा पत्र लिखकर टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे. इसके बाद ओलंपियन और 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य असलम शेर खान ने हॉकी इंडिया के मामलों में बत्रा की रुचि पर सवाल उठाए थे. असलम ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख बत्रा का हॉकी इंडिया के संचालन में हस्तक्षेप स्पष्ट रूप से हितों के टकराव का मामला है.

Also Read: CBI की रडार पर IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, हॉकी इंडिया के 5 लाख रुपये का निजी फायदे के लिए दुरुपयोग का आरोप

नरिंदर बत्रा के आजीवन सदस्य बनाये जाने का भी हुआ विरोध

बत्रा को आजीवन सदस्य बनाए जाने सहित हॉकी इंडिया में कुछ अनियमित नियुक्तियों को दिल्ली उच्च न्यायालय को चुनौती देने वाले असलम ने कहा, निश्चित तौर पर यह बत्रा द्वारा हितों के टकराव का मामला है. वह एफआईएच अध्यक्ष हैं और उस पद पर रहते हुए वह राष्ट्रीय महासंघ के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते.

Also Read: राष्‍ट्रमंडल खेल समय की बर्बादी बोलकर बुरे फंसे नरिंदर बत्रा, बवाल

2017 में बत्रा बने थे आईओए के अध्यक्ष

नरिंदर बत्रा को 14 दिसंबर 2017 में भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया था. नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के 12वें अध्यक्ष बने थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola