ePaper

Jharkhand Crime News: झारखंड में प्रेम प्रसंग में हत्या, गर्भवती प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला

Updated at : 29 Sep 2022 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: झारखंड में प्रेम प्रसंग में हत्या, गर्भवती प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थानांतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के हल्दिया गांव के कुबासाई टोला में प्रेम प्रसंग में करीब 21 वर्षीया मासुरी हेंब्रम नामक युवती की हत्या कर दी गई. प्रेमी पूर्णचंद्र हेम्ब्रम ने प्रेमिका मासुरी हेम्ब्रम को फोन कर अपने घर से बाहर बुलाया और कुछ दूर ले जाकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थानांतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के हल्दिया गांव के कुबासाई टोला में प्रेम प्रसंग में करीब 21 वर्षीया मासुरी हेंब्रम नामक युवती की हत्या कर दी गई. रात करीब 8 बजे कुबासाई ग्राम निवासी प्रेमी (22 वर्ष) पूर्णचंद्र हेम्ब्रम ने प्रेमिका मासुरी हेम्ब्रम को फोन के द्वारा अपने घर से बाहर बुलाया और घर से लगभग 500 फीट दूर बादु बांध मांगुलोंगाई कच्ची नहर पर लेकर गया. नहर पर ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. युवती की मां मानी कुई ने बताया कि उसकी बेटी को रात में गांव के युवक पूर्णचंद्र हेम्ब्रम ने फोन कर धोखे से बुलाया और हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पांच माह की गर्भवती थी युवती

मृतका की मां मानी कुई ने कहा कि उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती थी. बेटी के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर रात में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. गुरूवार की सुबह करीब 4 बजे मानी कुई जब शौच के लिए नहर तरफ जा रही थी, तो बेटी का शव दिखा. इसके बाद मानी कुई सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेम्ब्रम के घर पहुंची व घटना की जानकारी दी. उसने कहा कि उनकी बेटी के हत्यारे पूर्णचंद्र हेम्ब्रम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मुंडा ने इसकी सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही मझगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: पश्चिमी सिंहभूम में प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आरोपी प्रेमी को जेल

शादी का बना रही थी दबाव

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह 5 माह की गर्भवती थी. इस वजह से युवती आरोपी प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक पूर्णचंद्र हेंब्रम ने बुधवार रात करीब 8 बजे युवती को फोन कर जंगल किनारे नाले के समीप बुलाया व उसकी हत्या कर दी. जब प्रेमी युवती की हत्या कर रहा था. उस समय युवती जोर-जोर से चिल्ला रही थी, लेकिन जब कुछ गांव के लोग उस ओर गए तो युवक ने लोगों को सामने आने से मना कर दिया और कहा कि इस लड़की को मैं मार दे रहा हूं. यहां कोई मत आना. नहीं तो आप लोगों को भी मैं मार दूंगा. घटना को अंजाम देने के बाद हत्या का आरोपी पूर्णचंद्र हेंब्रम खुद ही ग्रामीण मुंडा के घर पहुंच गया और प्रेमिका की हत्या करने की बात बतायी. उसने ग्रामीण मुंडा से कहा कि मैंने जानबूझकर महिला की हत्या की है क्योंकि वह मुझ पर शादी का दबाव बना रही थी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola