PHOTO: धनबाद में दिन-दहाड़े मर्डर करने वाले अपराधियों का हथियार के साथ सामने आया फोटो

Updated:
विज्ञापन

धनबाद में दिन दहाड़े एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हथियार के साथ हमलावरों की तस्वीर सामने आ गयी है. पुलिस ने दोनों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है. धनबाद में दिन दहाड़े हुई इस हत्या से लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
undefined

धनबाद में दिन दहाड़े एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हथियार के साथ हमलावरों की तस्वीर सामने आ गयी है. पुलिस ने दोनों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है. धनबाद में दिन दहाड़े हुई इस हत्या से लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
undefined

हत्या की यह घटना धनबाद जिले के पाथरडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई. चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित सेल कांटा घर के निकट निजी कार्यालय में कोयला ट्रांसपोर्टर व बनियाहीर पेट्रोल पंप के मालिक प्रवीण राय पर अपराधियों ने गोली चलायी.

undefined

गोली की आवाज सुनकर आपसपास के दुकान उस ओर दौरे. दुकानदारों को इधर आता देख, आसपास के दुकानदारों को जुटते देख अपराधी वहां से भागे. भागने के क्रम में ही उन्होंने एक होटल संचालक को भी गोली मार दी.

undefined

होटल संचालक का नाम राजकिशोर है. गोली लगने से वह घायल हो गया. आनन-फानन में खून से लथपथ प्रवीण को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया गया. बाद में उसे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेफर दिया.

undefined

अपराध की इस वारदात के बाद मृतक के शव को चासनाला सीएचसी केंद्र के समीप रखकर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दी. लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क को आधे घंटे के लिए जाम कर दिया.

undefined

दिन दहाड़े गोली चलने की सूचना मिली, तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया और जाम खथ्म करवाया. जाम खत्म करवाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये.

undefined

सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो लोग दिखे, जिनके हाथ में हथियार है. शायद यह देशी कट्टा है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों का चेहरा सामने आ गया है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

undefined

उधर, लोगों ने बताया कि अपराधी प्रवीण राय के कार्यालय के पास पहुंचे. उन्होंने गेट को जोर से धक्का दिया और सीधे ऑफिस में दाखिल हो गये. इसके बाद प्रवीण राय पर गोली चला दी.

undefined

एक गोली प्रवीण राय के माथे पर लगी और दूसरी गोली उसकी दाहिनी आंख के नीचे लगी. प्रवीण राय वहीं गिर गया. सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हुई घटना के बाद कई थानों की पुलिस को वहां बुलाया गया.

undefined

झरिया सीओ प्रमेश कुहवाहा, सिंदरी के डीएसपी अभिषेक कुमार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, शमशेर आलम, योगेंद्र यादव, निताई महतो, सुंदर लाल महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola