अंबानी परिवार में आया नया मेहमान, मुकेश अंबानी की बहू श्लोका ने दिया बेटे को जन्म

Updated:
विज्ञापन

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर गुरूवार को नया मेहमान आया है. मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश (Akash Ambani) की पत्‍नी श्‍लोका (shloka) ने आज एक बेटे को जन्म दिया है.

विज्ञापन

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर गुरूवार को नया मेहमान आया है. मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश (Akash Ambani) की पत्‍नी श्‍लोका (shloka) ने आज एक बेटे को जन्म दिया. बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बने हैं. जानकारी के मुताबिक श्‍लोका ने मुंबई में ही बेटे को जन्‍म दिया है, मां और बेटा पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं.

विज्ञापन

बता दें कि आकाश आंबानी और श्‍लोका मेहता का विवाह पिछले साल 9 मार्च को हुआ था. दोनों की शादी से पहले स्विट्जरलैंड में एक बड़ा फंक्शन हुआ था. शादी में भी बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. इस शादी का देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा हुई थी. शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी अंजली पिचाई, पूर्व यूएन महासचिव बान की मून और उनकी पत्नी और सचिन तेंदुलकर जैसे सेलेब्स शामिल हुए थें.

Also Read: भारतीयों ने 2020 में Google पर कोरोना नहीं इसे किया सबसे ज्यादा सर्च, जिसे जान कर हैरान रह जायेंगे आप

मालूम हो कि श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं. अंबानी परिवार और मेहता परिवार लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने एक साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है और ये दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थें. अंबानी परिवार की तरह मेहता परिवार भी मूल रूप से गुजरात के हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola