Photos : सांसद नुसरत जहां ने फ्लैट-भ्रष्टाचार के आरोप से पूरी तरह किया इंकार

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद नुसरत जहां पर 24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था. जिस मामले पर सफाई देने के लिये बुधवार को तृणमूल सांसद ने संवाददाता सम्मेलन बुलाया था.इस दौरान उन्होंने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाये गये है वह सब गलत है.

विज्ञापन
undefined

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद नुसरत जहां पर एक कंपनी के साथ मिलकर फ्लैट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले पर नुसरत जहां का कहना है कि मुझ पर जो आरोप लगाये जा रहे हैं वह बेबुनियाद है.

विज्ञापन
undefined

तृणमूल सांसद नुसरत जहां का कहना है कि मैंने अपना घर भ्रष्टाचार के पैसे से नहीं खरीदा है. मैं जिस कंपनी से जुड़ी हुई थी उससे मैंने 1 करोड़ 16 लाख 30 हजार 285 रुपये का लोन लिया था. मैंने उन पैसों से एक घर खरीदा.

undefined

मैंने बैंक से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत की कार्रवाई के लिये जमा दे दिया है. मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. इस घटना का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है. आरोप लगना बंद करें मामला कोर्ट में है.

undefined

गौरतलब है कि भाजपा ने नुसरत की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ईडी के पास शिकायत दर्ज की थी. भाजपा नेता शंकुदेव का कहना है कि अगर ईडी यह शिकायत मिलने के बाद भी निष्क्रिय रही तो वह केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola