12000 से कम दाम में आया 16GB रैम वाला 5G फोन, जानें सारे फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2023 6:22 PM
Budget Smartphone - मोटोरोला के नये Moto G34 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. सेल्फी कैमरे को डिस्प्ले में सेंटर्ड पंच होल कटआउट में जगह दी गई है.
Moto G34 5G Review : मोटोरोला ने बजट कैटेगरी में अपना नया स्मार्टफोन Moto G34 5G बाजार में उतार दिया है. खूबियाें के बारे में बात करें, तो यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले एलसीडी डिस्प्ले, क्वालकॉम चिपसेट और 5000mAh बैटरी से लैस है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. अच्छी बात यह है कि नये फोन की कीमत 12 हजार रुपये से भी कम रखी गई है.
Also Read: 15000 से कम में आया नया Oppo A59 5G कैसा स्मार्टफोन है?
Moto G34 5G की खूबियां कैसी हैं?
मोटोरोला के नये Moto G34 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. सेल्फी कैमरे को डिस्प्ले में सेंटर्ड पंच होल कटआउट में जगह दी गई है.
मोटोरोला के इस नये फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरे का सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है.
Moto G34 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर के साथ आया है और एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MYUI 6.0 पर काम करता है. फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, लेकिन इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे रैम 16GB तक हो जाती है.
मोटो के इस हैंडसेट में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है. फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है और चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिला है.
Also Read: 108MP ट्रिपल कैमरा के साथ आया Honor X8b स्मार्टफोन, देखें कीमत और खूबियों की डीटेल
Moto G34 5G Specifications
-
Display : 6.50 inch
-
Resolution : 1080 x 2400 pixel
-
Processor : Qualcomm Snapdragon 695
-
RAM : 8GB
-
Storage : 128GB
-
OS : Android 12
-
Front Camera : 16MP
-
Rear Camera : 50MP + 2MP
-
Battery : 5000mAh
Moto G34 5G की कीमत और उपलब्धता
मोटोरोला ने Moto G34 5G स्मार्टफोन को स्टार ब्लैक और सी-ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है. यह डिवाइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है और चीन में इसकी कीमत RMB 999 (लगभग 11,700 रुपये) है. चीन में इसकी बिक्री 28 दिसंबर से शुरू होगी. कहा जा रहा है कि मोटो इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी जल्द लॉन्च करेगा. मोटो का यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्द ही यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डेब्यू कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










