60MP सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन अब हर कोई खरीद पाएगा, कीमत देखकर टूट पड़े लोग

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Jan 2024 9:07 AM

विज्ञापन

Most Affordable Smartphone With 60 MP Selfie Camera - अगर आप कम कीमत में बेस्ट सेल्फी कैमरावाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जबरदस्त डील है. इस डील के तहत आप 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वाला धाकड़ फोन

विज्ञापन

Cheapest Smartphone With 60MP Front Camera : स्मार्टफोन में ज्यादा फीचर्स का मतलब है आपकी जेब पर ज्यादा भार. लेकिन कई बार कुछ ऐसे ऑफर्स आ जाते हैं, जिन्हें देखकर मन खुश हो जाता है. ऐसा ही एक ऑफर आपके लिए फ्लिपकार्ट लेकर आया है. अगर आप कम कीमत में बेस्ट सेल्फी कैमरावाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जबरदस्त डील है. इस डील के तहत आप 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वाला धाकड़ फोन Infinix Zero 20 को उसकी एमआरपी से बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं. 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की एमआरपी 24,999 रुपये है. सेल में डिस्काउंट के बाद यह 17,999 रुपये में आपका हो जाएगा.

ऐसे और कम हो जाएगी कीमत

अपने फीचर्स के लिहाज से यह किफायती फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा. इस बजट फोन पर 10,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है. यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि एक्सचेंज में मिलनेवाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंपनी, मॉडल, कंडीशन, ब्रांड, एरिया पिनकोड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा.

Also Read: 12000 से कम दाम में आया 16GB रैम वाला 5G फोन, जानें सारे फीचर्स

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात

  • इनफिनिक्स का यह फोन फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन वाले 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है और यह 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

  • फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है.

  • यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है.

  • प्रॉसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट देखने को मिलेगा.

  • यह प्रॉसेसर इंटीग्रेटेड Mali G57 GPU के के साथ मिल कर काम करता है.

  • फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर मेंएलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.

  • इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है.

  • सेल्फी के लिए इस फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है.

  • यह कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर के साथ आता है.

  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी.

  • यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. चार्जिंग के लिए फोन में टाइप-C पोर्ट मौजूद है.

  • डीटीएस ऑडियो वाले इस फोन में आपको 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा.

  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिये गए हैं.

  • यह किफायती फोन दो कलर ऑप्शन- डीप ग्रे और ग्रीन फैंटेसी में आता है.

Also Read: 10 हजार से कम कीमत में आया धांसू स्मार्टफोन, Redmi ने कूट-कूटकर भर डाले हैं फीचर्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola