May Rashi Parivartan 2023: मई माह में होने वाले हैं इन ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किनपर पड़ेगा प्रभाव

Updated:
विज्ञापन
May Rashi Parivartan 2023: मई माह में होने वाले हैं इन ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किनपर पड़ेगा प्रभाव

May Rashi Parivartan 2023, Planet Transit In May 2023: कल यानी 2 मई को शुक्र का मिथुन में गोचर होने जा रहा है, इसके बाद 10 मई को मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इसके बाद 15 मई को सूर्य का गोचर होने जा रहा है

विज्ञापन

May Rashi Parivartan 2023, Planet Transit In May 2023: मई 2023 की बात करें तो इस माह चार ग्रह यानी शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में कुंडली में हर ग्रह के साथ तालमेल में काफी बदलाव आएगा. कल यानी 2 मई को शुक्र का मिथुन में गोचर होने जा रहा है, इसके बाद 10 मई को मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इसके बाद 15 मई को सूर्य का गोचर होने जा रहा है

शुक्र का मिथुन में गोचर

शुक्र 2 मई की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ से निकलकर अपने मित्र बुध की राशि मिथुन गोचर करेंगे. यहां पर वो 30 मई तक रहने वाले हैं. शुक्र के इस गोचर से कई लोगों के जीवन में प्रेम और रोमांस के योग बनेंगे.

10 मई को मंगल ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन

10 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. मंगल गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा. बता दें कि मंगल ग्रह साहस, क्रोध, युद्ध और अस्त्र-शस्त्र के स्वामी माने जाते हैं.

15 मई को सूर्य का गोचर

सूर्य का वृष राशि में गोचर 15 मई दिन सोमवार को दिन में 11 बजकर 58 मिनट पर होगा. 15 मई से 14 जून तक सूर्य देव वृष राशि में रहेंगे. उसके बाद 15 जून को वे शाम 06 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे. उस समय सूर्य की वृष संक्रांति होगी. उस दिन से सौर कैलेंडर का दूसरा माह वृष शुरू हो जाएगा. सूर्य के वृष राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola