Upcoming OTT Release March: 'गुलमोहर' से लेकर 'चोर निकल के भागा' तक, मार्च में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में

Upcoming OTT Release March: वेब सीरीज रॉकेट बॉयज की सफल प्रतिक्रिया के बाद वेब शो के निर्माता इसके दूसरे सीजन रॉकेट बॉयज 2 के साथ आने के लिए तैयार हैं. जिम सारभ और इश्वाक सिंह द्वारा अभिनीत यह मार्च 2023 में Sony LIV पर आएगा. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है.
मार्च 2023 सिने प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर होनेवाला है. जो लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं उनके पास इस महीने कई ऑप्शन हैं. वेब सीरीज रॉकेट बॉयज 2, ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड से लेकर ओटीटी रिलीज जैसे चोर निकल के भागा, गुलमोहर, मर्डर मिस्ट्री 2 तक यह महीने आपके लिए शानदार होनेवाला है. देखें लिस्ट
दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी-स्टारर वेब फिल्म गुलमोहर 3 मार्च, 2023 को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी. रोहित चिटेला निर्देशित पारिवारिक बंधन और एकजुटता की कहानी है. फिल्म में अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके ट्रेलर को प्रशंसकों द्वारा शानदार प्रतिक्रिया मिली है.
वेब सीरीज रॉकेट बॉयज की सफल प्रतिक्रिया के बाद वेब शो के निर्माता इसके दूसरे सीजन रॉकेट बॉयज 2 के साथ आने के लिए तैयार हैं. जिम सारभ और इश्वाक सिंह द्वारा अभिनीत यह मार्च 2023 में SonyLIV पर आएगा. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है.
यामी गौतम और सनी कौशल की चोर निकल के भागा एक एक्शन थ्रिलर है, जो 24 मार्च 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. अजय सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में शरद केलकर भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म एक फ्लाइट अटेंडेंट और उसके प्रेमी की कहानी बताती है जो एक पुराने कर्ज को चुकाने के लिए हीरे का कैश चुराने के लिए फ्लाइट में चढ़ते हैं, हालांकि प्लेन हाईजैक होने पर यह योजना तबाही में बदल जाती है.
ZEE5 एक दिलचस्प वेब सीरीज लेकर आ रहा है, जो मुगल युग में स्थापित है, जिसका शीर्षक ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड है. नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र, आशिम गुलाटी, संध्या मृदुल और अन्य अभिनीत, वेब शो का ट्रेलर हर किसी का ध्यान खींच रहा है. इसकी स्ट्रीमिंग 3 मार्च 2023 से शुरू होगी.
एडम सैंडलर और जेनिफर एनिस्टन अभिनीत मर्डर मिस्ट्री का बहुप्रतीक्षित सीक्वल मर्डर मिस्ट्री 2 मार्च 31 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. प्रशंसक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोमांचक थ्रिलर देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी.
Also Read: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने क्यों बनाई थी सक्सेस पार्टी से दूरी, अब सामने आई वायरल खबरों की सच्चाई
राणा नायडू लोकप्रिय हॉलीवुड शो रे डोनवन का हिंदी रूपांतरण है. करण अंशुमन और सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, सुरवीन चावला, अभिषेक बनर्जी, गौरव चोपड़ा, सुशांत सिंह, प्रिया बनर्जी सहित अन्य कलाकार हैं. सीरीज नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च को स्ट्रीम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




