मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- देश के संत, कथा वाचक भी ऐसी ही…

Updated:
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- देश के संत, कथा वाचक भी ऐसी ही…

ओम राउत की आदिपुरुष किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं. कई यूजर्स को फिल्म के डायलॉग्स अच्छे नहीं लग रहे हैं, तो कई वीएफएक्स की आलोचना कर रहे हैं. अब मनोज मुंतशिर ने राइटिंग स्टाइल पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

ओम रावत की आदिपुरुष जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तबसे इसके डायलॉग्स से लेकर राम, सीता, हनुमान और रावण के कपड़ों तक का मजाक उड़ाया जा रहा है. फैंस फिल्म को बैन तक करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि कुछ सीन्स ऐसे हैं, जो भारतीय संस्कृति को चोट पहुंचाने जैसा है. अब मनोज मुंतशिर, जिन्होंने फिल्म के डायलॉग्स और गाने लिखे हैं, उन्होंने ‘बजरंग बली के संवाद’ का बचाव किया.

फिल्म के डायलॉग को लेकर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी

आदिपुरुष फिल्म में जिस डायलॉग की सबसे ज्यादा आलोचना हुई, उसमें यह था कि था जब बजरंग के रूप में देवदत्त नागे ने कहा, “कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की.” ओम राउत द्वारा निर्देशित, फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन और लंकेश के रूप में सैफ अली खान थे. एक नए इंटरव्यू में, मनोज मुंतशिर से पूछा गया कि क्या उन्होंने जानबूझकर लाइनों को ओवरसिम्प्लीफाई करने की कोशिश की. जिसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘हां’.

कुछ अलग दिखाने के लिए मनोज ने लिखे ऐसे डायलॉग्स

रिपब्लिक वर्ल्ड के साथ एक इंटरव्यू में, मनोज ने कहा, “यह कोई एरर नहीं है. बजरंग बली और सभी किरदारों के लिए डाय़लॉग लिखने में बहुत ही सावधानीपूर्वक विचार प्रक्रिया है. हमने इसे सरल इसलिए किया है, क्योंकि हमें एक बात समझनी होगी कि अगर किसी फिल्म में कई किरदार हैं, तो सभी एक ही भाषा नहीं बोल सकते. एक तरह का डायवर्जन, एक तरह का डिविजन होना चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा, “हमारे यहां जब दादियां, नानियां रामायण की कथा सुनती थी, वो इसी भाषा में सुनती थी. ये डायलॉग जिनका आपने जिक्र किया, ये इस देश के संत, बड़े बड़े कथा वाचक ऐसी ही बोलते हैं, जैसे मैंने लिखा है. जैसा मैंने लिखा है. मैं यह डायलॉग लिखने वाला पहला व्यक्ति नहीं हूं, यह पहले से ही है.”

Also Read: कंगना रनौत ने प्रभास की ‘आदिपुरुष’ पर इशारों ही इशारों में साधा निशाना, कहा- राम-सीता को बदनाम करना…
आदिपुरुष को लेकर फैंस का रिएक्शन

फिल्म देखने के लिए फैंस हाई इमोशंस लेकर सिनेमाघरों में गए थे. कई लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई, तो कई ने सभी डायलॉग्स देखकर इसे छपरी स्टाइल वाला कहा. मूवी के वीएफएक्स की जमकर आलोचना हुई. आदिपुरुष, टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित, पूरे देश में हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज़ हुई. फिल्म की टीम के अनुसार, आदिपुरुष ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तौर पर 140 करोड़ कमाए.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola