ePaper

मनोज बाजपेयी ने 14 साल से नहीं खाया है रात का खाना...वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Updated at : 11 May 2023 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी ने 14 साल से नहीं खाया है रात का खाना...वजह जानकर रह जाएंगे दंग

मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया वह हेल्दी लाइफ जीने के लिए 14 साल पहले ही रात का खाना छोड़ चुके हैं. उन्होंने ये भी बताया कि ये मंत्र उन्होंने अपने दादा से लिया है. उन्होंने उस कारण के बारे में भी खोला कि उन्होंने यह निर्णय क्यों लिया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने एक दशक से अधिक समय से रात का खाना नहीं खाया है. हाल ही में एक बातचीत में, फैमिली मैन अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए रात का खाना छोड़ दिया.

रात में खाना नहीं खाते हैं मनोज वाजपेयी

हाल ही में कर्ली टेल्स से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने अपने डेली रूटीन के बारे में बात की. साथ ही बताया कि कैसे रात के खाने को पूरी तरह से छोड़ने के अपने फैसले की प्रेरणा अपने दादा से ली. यह पूछे जाने पर कि कब से अभिनेता ने रात का खाना छोड़ दिया है, इसपर मनोज वाजपेयी ने कहा, “13-14 साल हो गए. मुझे एहसास हुआ कि मेरे दादाजी बहुत दुबले पटले थे … और बहुत ही फिट रहते हैं हमेशा. तो मैंने सोचा कि वह जो खाते थे, उनका पालन करता हूं. फिर जब मैंने इसे शुरू किया, तब मेरा वजन कंट्रोल होना शुरू हो गया. मैं काफी एनर्जेटिक भी फील करने लगा और काफी हेल्दी फील करना शुरू कर दिया.

14 साल से रात का खाना छोड़ चुके हैं मनोज वाजपेयी

मनोज ने कहा, ”फिर यही समय था, जब मैंने फैसला किया कि मैं इसी पर कायम रहूंगा. फिर उसमे ट्वीकिंग ये की मैंने… व्रत कभी 12 घंटे का 14 घंटे का… रात का डिनर मैंने धीरे धीरे हटाना शुरू किया… लंच के बाद किचन काम नहीं कर रहा है. यह तभी काम करता है, जब हमारी बेटी हॉस्टल से वापस आती है.” मनोज वाजपेयी ने खुलासा किया कि शुरुआत में इस रूटीन को मेंटेन करना काफी मुश्किल था. इसलिए, वह अपनी भूख मिटाने के लिए ढेर सारा पानी पीते थे और कुछ स्वस्थ बिस्कुट खाते थे. अभिनेता ने यह भी कहा कि इस जीवनशैली का पालन करने से भी बहुत प्रभावी परिणाम मिलते हैं और शरीर कई बीमारियों और मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और दिल से संबंधित बीमारियों से दूर रहता है.

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड में इग्नोर किये जाने पर मधुर भंडारकर ने चुप्पी तोड़ी, कह दी ये बड़ी बात
इन फिल्मों में दिखेंगे मनोज वाजपेयी

मनोज बाजपेयी अगली बार कोर्टरूम ड्रामा सिर्फ एक बंदा काफी है में दिखाई देंगे, जिसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले जारी किया गया था. मनोज एक वकील की भूमिका निभाते हैं, जो एक शक्तिशाली तांत्रिक के खिलाफ लड़ने के लिए निकलता है. वह एक नाबालिग को न्याय दिलाना चाहता है, जिस पर तांत्रिक ने हमला किया था. फिल्म का प्रीमियर 23 मई को जी5 पर होगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola