ePaper

Bengal Chunav 2021 से पहले ममता की पार्टी ने बदली टिकट देने की रणनीति, अब विधायक बनने के लिए करना होगा आवेदन, जानिए नियम और शर्तें

Updated at : 21 Feb 2021 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 से पहले ममता की पार्टी ने बदली टिकट देने की रणनीति, अब विधायक बनने के लिए करना होगा आवेदन, जानिए नियम और शर्तें

Mamata Banerjee Party TMC, wb election 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार कैंडिडेट निर्धारण को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने रणनीति बदल ली है. अब टिकट पाने वालज कैंडिडेट को पार्टी कार्यालय में आवेदन करना होगा. आवेदन के आधार पर ही टिकट का वितरण किया जाएगा. बताया जा रहा है कि पार्टी ने यह रणनीति अधिक से अधिक युवाओं और जमीनी नेताओं को टिकट देने के लिए अपनाई है.

विज्ञापन

बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार कैंडिडेट निर्धारण को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने रणनीति बदल ली है. अब टिकट पाने वाले कैंडिडेट को पार्टी कार्यालय में आवेदन करना होगा. आवेदन के आधार पर ही टिकट का वितरण किया जाएगा. बताया जा रहा है कि पार्टी ने यह रणनीति अधिक से अधिक युवाओं और जमीनी नेताओं को टिकट देने के लिए अपनाई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार टीएमसी से विधायकी लड़ने के लिए पार्टी कार्यालय में उम्मीदवारोंं को अप्लाई करना होगा. इसके लिए पार्टी दफ्तर में एक बॉक्स लगाया गया है. बॉक्स में आवेदकों को एक फॉर्म भरकर डालना होगा. बताया जा रहा है कि यह फॉर्म सीधे पार्टी हाईकमान के पास जाएगा.

ममता पहले दे चुकी हैं संदेश– बताते चलें कि टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी पहले ही टिकट को लेकर उम्मीदवारों को संदेश दे चुकी है. बताया जा रहा है कि इस बार बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी महिला और युवाओं को अधिक मौका देगी. लोकसभा में भी पार्टी ने महिला कैंडिडेट को मौका दिया था.

ममता लड़ सकती है नंदीग्राम से चुनाव– वहीं बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी इस बार विधानसभा चुनाव नंदीग्राम सीट से लड़ सकती है. ममता अभी भवानीपुर सीट से विधायक हैं. ममता ने यह फैसला दक्षिण बंगाल में पार्टी की रणनीति को देखते हुए लिया है. वहीं चुनाव में पार्टी की दिग्गज नेताओं को भी मैदान में उतार सकती है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: TMC के नये स्लोगन में पूजा की थाल, रसगुल्ला और…, क्या हैं इसके मायने

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola