ममता बनर्जी पर नंदीग्राम मे हुए अटैक को लेकर बीजेपी ने उठाया सवाल, पूछा - Z सिक्योरिटी और 18 गाड़ियों के बीच कैसे हुआ हादसा, Videos जारी करें आयोग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Mar 2021 12:48 PM
Bengal vidhan sabha chunav 2021 : ममता बनर्जी के ऊपर हुए कथित हमला पर बीजेपी ने सवाल उठाया है. बीजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से वीडियो जारी करने की मांंग की है.
ममता बनर्जी पर नंदीग्राम के बरुलिया बाजार में हुए अटैक को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने पूछा है कि जेड प्लस सिक्योरिटी के रहते हुए इस तरह के हादसे कैसे हो गए? बीजेपी ने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से कैंडिडेट के पीछे का वीडियो फुटेज भी जारी करने की मांग की है.
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि चुनाव आयोग को उम्मीदवार के पीछे चल रहे वीडियो में जो आया है उसे सार्वजनिक करना चाहिए. आश्चर्य है कि ममता बनर्जी के साथ इतनी पुलिस चलती है और 4 लोग घटना करके चले गए. बीजेपी बंगाल के प्रभारी ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है. मैं उनकी लंबी आयु और जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी ने अटैक को लेकर आरोप लगाया है कि जब सीएम को जेड सिक्योरिटी मिली है, उनके आगे पीछे कुल 18 गाड़ियां चलती है. ऐसे में यह हादसा कैसे हो सकता है. बीजेपी ने इसी के साथ सीएम के सुरक्षा निदेशक पर भी सवाल खड़ा किया है.
ममता से मिलने पहुंचे त्रिपुरा के पूर्व गवर्नर- वहीं ममता बनर्जी से मिलने त्रिपुरा के पूर्व गवर्नर तथागत रॉय और बीजेपी नेता शौमिक भट्टाचार्य पहुंचे है. दोनों नेता कोलकाता स्थिति एसएसकेएम अस्पताल पहुंंचे हैं. इससे पहले, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी ममता को देखने पहुंचे थे.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










