Bengal News : तृणमूल में ‘श्रीकृष्ण-अर्जुन’ के समान हैं ममता और अभिषेक : मदन मित्रा
Published by : Shinki Singh Updated At : 27 Nov 2023 12:20 PM
तृणमूल नेता श्री मित्रा का कहना है कि “मेरा यह भी मानना है कि जब देश में होने वाले आम चुनाव में सुश्री बनर्जी व्यस्त होंगी, तब उनकी अनुपस्थिति में हमारे पूरे परिवार (तृणमूल) को अभिषेक ही संभालेंगे.
पश्चिम बंगाल में गत 23 नवंबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित तृणमूल कांग्रेस के सम्मेलन के दौरान सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (ABhishek Banerjee) की तस्वीर नहीं लगाये जाने को लेकर पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष के बाद अब कमरहट्टी के विधायक मदन मित्रा ने भी टिप्पणी की है. तृणमूल नेता मदन मित्रा ने कहा कि “इसमें कोई साजिश या षड्यंत्र नहीं हो सकता है. सम्मेलन काफी जल्दबाजी में आयोजित हुआ था. इसके ठीक पहले ही राज्य में वाणिज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया था. मेरा मानना है कि मौजूदा समय में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी का चरित्र एक तरह से ‘श्रीकृष्ण और अर्जुन’ की तरह हो गया है.
यदि अभिषेक एक ‘योद्धा’ हैं, तो उनको मार्ग दिखाने वाली तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी हैं. अभी तृणमूल की जो स्थिति है, उसमें ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक’ को अलग करके नहीं देखा जा सकता है. कहने का मतलब है कि सुश्री बनर्जी की तस्वीर होने का मतलब ही है, सांसद अभिषेक बनर्जी की तस्वीर का होना और अभिषेक बनर्जी की तस्वीर का होना ही पार्टी सुप्रीमो की तस्वीर का होना है.
” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह और अखिलेश सिंह के बीच जैसे हालात नहीं होंगे. तृणमूल नेता श्री मित्रा का कहना है कि “मेरा यह भी मानना है कि जब देश में होने वाले आम चुनाव में सुश्री बनर्जी व्यस्त होंगी, तब उनकी अनुपस्थिति में हमारे पूरे परिवार (तृणमूल) को अभिषेक ही संभालेंगे. गौरतलब है कि ममता बनर्जी के साथ अभिषेक बनर्जी की पोस्टर ना होने से राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Also Read: West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा खत्म करना चाहती है आरक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










