Malaika Arora Book: मलाइका अरोड़ा लिखने जा रही हैं किताब, फैंस को बताएंगी अपनी फिटनेस का राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2022 3:51 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लैंमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं. अब एक्ट्रेस जल्द ही एक किताब लिखने वाली है. जिसमें वह फैंस को अपनी डायट और फिटनेस के सीक्रेट्स बताएंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक भी है. उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है. मलाइका अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योग और आसन के वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. अब मलाइका अरोड़ा ऑथर बनने की राह पर हैं.
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और पोषण पर अपनी पहली किताब के साथ साहित्य जगत में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं. एक्ट्रेस की ये किताब दर्शकों को बिजी लाइफ में एक्टिव रहने और खुद को फिट रखने के बारे में बताएगी. अपनी किताब के बारे में मलाइका अरोड़ा ने कहा, ”किताब बड़े पैमाने पर लोगों के साथ अपनी अंतर्दृष्टि साझा करने में मदद करेगी. मैं व्यक्तिगत रूप से शरीर की व्यापक भलाई में विश्वास करती हूं. सिर्फ एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने से दूसरे का समर्थन नहीं होता है.”
मलाइका की किताब में उनके वेलनेस रुटीन के कुछ पार्ट होंगे, जैसे स्वच्छ, स्वस्थ आहार खाना, हाइड्रेटेड रहना और अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म नींबू पानी से करना. यह पुस्तक पाठकों को उनके स्वस्थ खाने के बारे में जानकारी देगी. ‘द सनफ्लावर सीड्स लिटरेरी कंसल्टिंग’ किताब की एजेंट कंपनी है. किताब के प्रकाशन की तारीख या प्रकाशक के नाम की घोषणा अभी नहीं की गयी है. इस किताब के बारे में ‘द सनफ्लावर सीड्स’ की संस्थापक और सीईओ प्रीति चतुर्वेदी का कहना है कि भारतीय पाठक स्वास्थ्य के विषय पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं.
Also Read: Jennifer Winget जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, कार्तिक आर्यन संग लड़ाएंगी इश्क
वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में देखा गया था. इस शो में एक्ट्रेस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में देखा गया था. एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










