VIDEO: भोजपुरी और मैथिली गानों में अश्लीलता परोसना पड़ा महंगा, पंचायत के फरमान के बाद गायक का आधा सिर मुंडकर सड़क पर घुमाया

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Mar 2021 2:09 PM

विज्ञापन

गानों में अश्लीलता परोसना बिहार के एक गायक को महंगा पड़ गया. लोगों ने मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना अंतर्गत भटौनी निवासी एक लोकल गायक को सबक सिखाने के लिए उसकी हजामत बना दी. लोगों ने गायक का आधा सिर मुंडकर सड़क पर उसे घुमाया. मामला भोजपुरी और मैथिली गानों में अश्लीलता परोसने से जुड़ा है, जिसके खिलाफ लोगों का गुस्सा अब इस हद तक आ चुका है.

विज्ञापन

गानों में अश्लीलता परोसना बिहार के एक गायक को महंगा पड़ गया. लोगों ने मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना अंतर्गत भटौनी निवासी एक लोकल गायक को सबक सिखाने के लिए उसकी हजामत बना दी. लोगों ने गायक का आधा सिर मुंडकर सड़क पर उसे घुमाया. मामला भोजपुरी और मैथिली गानों में अश्लीलता परोसने से जुड़ा है, जिसके खिलाफ लोगों का गुस्सा अब इस हद तक आ चुका है.

गायक का नाम पिंटू दीवाना बताया जा रहा है जो मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना अंतर्गत भटौनी का रहने वाला है. पिंटू ने हाल में ही एक गाना गाया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वाट्सएप ग्रुप में भी ये तेजी से शेयर किये गये. दरअसल मामला कुछ ऐसा था कि पिंटू दीवाना ने अपने बगल के ही गांव देवीदास टोला और नरकटिया टोला की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करते हुए गाना गाया था. जो स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का कारण बन गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह गाना मधेपुरा के ही एक स्टूडियो में रिकार्ड किया गया था. जब लोगों ने इस गाने को सुना तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक गायक पिंटू को उसके घर से पकड़ कर लोग देवीदास टोला लेकर आ गये.

Also Read: पटना के बड़े कॉलेज में BCA छात्रा से रैगिंग, 12 लड़कियों पर बंधक बनाने से लेकर एसिड अटैक तक का आरोप

बताया जा रहा है कि यहां पंचायत ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया और लोगों ने गायक के सिर को आधा मुंड दिया और सड़क पर उसे घुमाया. देवीदास टोला से नरकटिया टोला के बीच उसे इसी हाल में घुमाया गया. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन