ePaper

Mahashivratri 2023 Mantra Jaap: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी आंतरिक शक्ति 

Updated at : 16 Feb 2023 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Mantra Jaap: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी आंतरिक शक्ति 

Mahashivratri 2023 Mantra Jaap: इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से महादेव की पूजा, अर्चना एवं मंत्र जप करने से ग्रहदोष और दुर्भाग्य दूर होता है और साथ ही सुख, संपत्ति और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Mahashivratri 2023 mantra jaap and benefits, Mahashivratri 2023 Mantra Jaap:  महाशिवरात्रि के दिन लोग सकारात्मकता और आंतरिक शक्ति के लिए शिव प्रार्थना और मंत्रों का जाप करते हैं. इस महाशिवरात्रि आप भी इन शिव मंत्रों का जाप कर अपना जीवन बदल सकते हैं. इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से महादेव की पूजा, अर्चना एवं मंत्र जप करने से ग्रहदोष और दुर्भाग्य दूर होता है और साथ ही सुख, संपत्ति और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है.

महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप  

 ॐ नमः शिवाय

इस मंत्र का जाप मन से भय को दूर करने के लिए किया जाता है. ये अपने आप में एक शुद्ध कंपन पैदा करता है. ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस मंत्र का दिन में 108 बार जाप करते हैं तो आप अपनी आत्मा को सभी पापों से मुक्त कर सकते हैं. ये मंत्र आपको शांत रहने में भी मदद करता है.

मनोकामनाओं को पूरा करने लिए मंत्र

 ॐ  नमो भगवते रुद्राय

इस मंत्र का जाप भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए किया जाता है. भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको इसका पाठ करना चाहिए. ये मंत्र आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने में मदद करता है.

एकाग्रता और ध्यान बढ़ाने के लिए मंंत्र जाप

ॐ  तत्पुरुषाय विद्महे

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।

जब किसी को एकाग्र होने में कठिनाई होती है, तो वह एकाग्रता और ध्यान बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप कर सकता है.

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

लंबी उम्र बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है. असमय मृत्यु को रोकने के लिए भी इसे एक उपाय माना जाता है. ये मंत्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है. इसका मतलब ये भी है कि आप भगवान शिव से आपको मोह और मृत्यु से मुक्त करने के लिए कह रहे हैं.

स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।

स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए भगवान शिव के इस मंत्र का जाप किया जाता है.

दरिद्रता को दूर करने के लिए मंत्र

ॐ  सर्वमंगल मांगल्ये

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

ये मंत्र हमारे जीवन से दरिद्रता को दूर करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola