ePaper

Mahashivratri 2023 Date: इस दिन है महाशिवरात्रि, जानें पूजा के चार प्रहर, मुहूर्त, उपाय और मंत्र

Updated at : 14 Feb 2023 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date: इस दिन है  महाशिवरात्रि, जानें पूजा के चार प्रहर, मुहूर्त, उपाय और मंत्र

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस दिन शुभ योग में किया गया शिव पूजन विशेष रूप से फलदायी होता है. इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग की पूजा (Shivling Puja) से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है. साथ ही दुःख, संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं. वहीं, अविवाहितों की शादी के भी योग बनते हैं.

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 2023 फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 पर शुरू हो रही है और अगले दिन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी.

महाशिवरात्रि पर्व 2023

महाशिवरात्रि 4 प्रहर के शुभ मुहूर्त और मंत्र

18 फरवरी 2023

प्रथम प्रहर

शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात्रि 9 बजकर 31 मिनट तक

मंत्र : ‘ॐ ह्रीं ईशानाय नम:’

उपाय : शिवलिंग को दूध चढ़ाएं

Also Read: Maha shivratri 2023: शिवरात्रि पर शिवजी को बेलपत्र चढ़ाने में भूलकर भी न करें ये गलतियां
द्वितीय प्रहर

रात्रि 9 बजकर 31 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक (19 फरवरी)

मंत्र : ‘ॐ ह्रीं अघोराय नम:’

उपाय : शिवलिंग को दही चढ़ाएं

फल : संतान सुख और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

तृतीय प्रहर

अर्धरात्रि 12 बजकर 42 मिनट से प्रात: 3 बजकर 51 मिनट तक (19 फरवरी)

मंत्र : ‘ॐ ह्रीं वामदेवाय नम:’

उपाय : शिवलिंग को घी चढ़ाएं

फल : धनलक्ष्मी आकर्षित होगी, नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी.

चतुर्थ प्रहर

प्रात: 3 बजकर 52 मिनट से सुबह 7 बज कर 1 मिनट तक

मंत्र : ‘ॐ ह्रीं सद्योजाताय नमः:

उपाय : शिवलिंग को शहद चढ़ाएं

फल : अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है.

पारण का शुभ मुहूर्त

यदि आप महाशिवरात्रि (शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर) में व्रत करते हैं तो आपके लिए इस व्रत का पारण करना भी जरूरी है. इस व्रत का पारण आप 19 फरवरी, रविवार के दिन कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि व्रत का पारण मुहूर्त -19 फरवरी को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.

महाशिवरात्रि पूजा विधि

  • यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं तो एक दिन पहले से ही व्रत का पालन करें और तामसिक भोजन न करें.

  • चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त होकर स्वच्छ कपड़े पहनें.

  • इस दिन यदि आप मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो आपके लिए फलदायी होगा.

  • लेकिन आप घर में भी शिव पूजन कर सकते हैं. इसके लिए शिवलिंग को कच्चे दूध और जल से स्नान कराएं.

  • पूरे दिन व्रत का पालन करें और फलाहार ग्रहण करें.

  • माता पार्वती समेत शिव पूजन करें और घर में रुद्राभिषेक का आयोजन करें.

  • शिव मंत्रों का जापकरते हुए पूजन संपन्न करें और पूजन के बाद आरती जरूर करें.

  • इस दिन रात्रि के चार प्रहर पूजन का विशेष महत्व बताया गया है. इसलिए रात्रि में अवश्य पूजन करें.

  • अगले दिन व्रत का पारण किसी शिव मंदिर में जाकर करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola