Magh Purnima 2023 Upay: इस दिन रखा जाएगा माघ पूर्णिमा का व्रत, जरूर करें ये उपाय, बरसेगी कृपा

Magh Purnima 2023 Upay: शास्त्रों के अनुसार अमावस्या और पूर्णिमा के दिन कुछ खास चीजों से स्नान और विशेष वस्तुओं का दान करने से साधक को कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है. आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन करने वाले उपायों के बारे में.
Magh Purnima 2023 Upay: माघ महीने की पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को है. माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है. यह सभी पूर्णिमाओं में सबसे खास मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान (Ganga Snan) व दान करना बेहद शुभ माना जाता है (Magh Purnima Snan Daan). कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. शास्त्रों के अनुसार अमावस्या और पूर्णिमा के दिन कुछ खास चीजों से स्नान और विशेष वस्तुओं का दान करने से साधक को कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है. आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन करने वाले उपायों के बारे में.
माघ पूर्णिमा पर संगम तट, पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने का विशेष महत्व है. इसलिए इस दिन गंगा समेत किसी भी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान जरूर करना चाहिए. अगर संभव ना हो तो घर में ही गंगा, यमुना या सरस्वती किसी नदी के जल को पानी में मिलाकर ब्रह्म मुहूर्त स्नान कर सकते हैं. ऐसा करने से जातक के पिछले जन्म के पाप भी धुल जाते हैं.
इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा की जाती है. दिन कथा के बाद पलाश की लकड़ियों से हवन करना चाहिए. ऐसा करने से गृह दोष खत्म होता है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ पूर्णिमा की रात विधि-विधान से पूजा करने से लाभ होता है. इसके साथ मध्यरात्रि में मां लक्ष्मी को 11 कमलगट्टे और अष्टलक्ष्मी की अष्टगंध प्रदान करें. इस दिन श्री सूक्त का पाठ करें. मां लक्ष्मी से कृपा बरसाने का आग्रह करें. इन उपायों को करने से आपकी धन संबंधी समस्याएं जल्द ही दूर हो जाएंगी.
माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग बन रहा है जिसमें सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन सोना खरीदने के बाद उसे अपने घर मंदिर में मां लक्ष्मी को अर्पित करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके धन में बरकत करती हैं.
इस बार माघ पूर्णिमा रविवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इस दिन पालश के पेड़ की जड़ घर लाएं और उसमें एक सूती धागा लपेटकर दाहिने हाथ पर बांध लें. क्योंकि रविवार के दिन ऐसा करने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इससे मुक्ति मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










