Dhanteras 2022: धनतेरस की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक, भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

Updated:
विज्ञापन

Dhanteras 2022: हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है. इस बार धनतेरस 22 और 23 अक्टूबर यानी दोनों दिन धनतेरस मनाई जा रही है. पौराणिक कथाओं की बात करें तो धनतेरस के दिन यदि आप किसी विशेष स्थान पर दीपक जलाएंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति दूर होगी.

विज्ञापन
undefined

धनतेरस की रात को श्मशान घाट पर दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है.

विज्ञापन
undefined

धनतेरस का त्योहार सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है. इस दिन पूजा कक्ष में दीपक जलाना अति शुभ माना जाता है. अपने मंदिर में दीपक जलाने से वास्तु दोष खत्म होती है साथ ही घर में आर्थिक समृद्धि आती है.

undefined

धनतेरस के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शुद्ध घी का दीपक जलाएं. यहां पर आप रुई की बाती की जगह लाल रंग के धागे का प्रयोग करें. दीपक जलाते समय उसमें थोड़ा कुमकुम डालें. ध्यान रखें कि दीपक को जमीन पर न रखकर सीधे चावल पर रखें.

undefined

धनतेरस की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना उचित माना जाता है. यदि आप पीपल के वृक्ष के पास दिए जलाते हैं तो इससे जीवन में धन की कमी दूर होती है.

undefined

धनतेरस की रात बेला के पेड़ के नीचे दीपक जलाना अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से धन के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी प्रभात खबर नहीं लेता है. सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola