Laxmi Ji Ki Aarti:ओम जय लक्ष्मी माता… इस आरती से प्रसन्न होती हैं धन की देवी, पूजा के बाद जरूर पढ़ें

Lakshmi Mata Ki Aarti: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में स्तुति, स्तोत्र और चालीसा के साथ माता की आरती जरूर करें. कहा जाता है कि पूजा के दौरान यदि माता लक्ष्मी की आरती नहीं की गई तो पूजा अधूरी रह जाती है. यहां देखें मां लक्ष्मी की आरती…
Laxmi Ji Ki Aarti: माता लक्ष्मी की पूजा में स्तुति, स्तोत्र और चालीसा के साथ माता की आरती जरूर करें. कहा जाता है कि पूजा के दौरान यदि माता लक्ष्मी की आरती नहीं की गई तो पूजा अधूरी रह जाती है और इस पूजा का पूरा लाभ नहीं मिलता है. माता लक्ष्मी की सही विधि से यह आरती करने से पूजा में हुए दोष दूर हो जाते हैं और घर धन धान्य से भर जाता है.
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










