ePaper

लातेहार : आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2020 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार : आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष व नेक्सेजन कंपनी के मालिक अखिलेश श्रीवास्तव हत्याकांड का एक और आरोपी बसंत कुमार सिंह उर्फ चरकू को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बसंत इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी राकेश सिंह का सहयोगी था. वह कई महीनों से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना पर टीम गठित कर सदर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Also Read: राजस्थान में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 6494, 153 की मौत, लंदन से लौटे प्रवासियों को किया गया कोरेंटिन
अपहरण कर की गयी थी हत्या

आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष व नेक्सेजन कंपनी के मालिक अखिलेश श्रीवास्तव हत्याकांड का एक और आरोपी बसंत कुमार सिंह उर्फ चरकू को गिरफ्तार करने में सदर पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. 24 अगस्त 2019 को शहर के चटनाही मुहल्ले से अखिलेश श्रीवास्तव का अपहरण कर लिया गया था. दूसरे दिन सुबह में डेमू रेलवे स्टेशन के समीप उनका क्षत-विक्षत शव मिला था. अपराधियों ने उनकी हत्या लाठी-डंडे से पीट कर और गला रेत कर की थी. इसके बाद अखिलेश के परिजनों ने सदर थाना में चार लोगों पर अखिलेश की हत्या कराने का आरोप लगा कर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हत्या के मुख्य आरोपी राकेश सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पिछले 11 मई को हत्या के आरोपी जिला परिषद सदस्य महेश सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. अभी तक इस हत्याकांड के दो नामजद आरोपी बली यादव व एक अन्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस को इनकी तलाश है.

Also Read: कोरोना मुक्त हुआ पलामू , सात मरीज भी हुए स्वस्थ, जिले में कुल 15 मरीज हो चुके थे संक्रमित

विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Panchayatnama is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola