कोरोना मुक्त हुआ पलामू , सात मरीज भी हुए स्वस्थ, जिले में कुल 15 मरीज हो चुके थे संक्रमित

New Delhi: A health worker sanitises an area near Nizamuddin mosque, after people who attended the religious congregation at Tabligh-e-Jamaat's Markaz, tested postive for COVID-19, in New Delhi, Wednesday, April 1, 2020. The Markaz in Nizamuddin West, which is among the major coronavirus hotspots in the country, has been cleared after the evacuation of 2,361 people in the past 36 hours.(PTI Photo/Kamal Singh)(PTI01-04-2020_000037B)
मेदिनीनगर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ चल रही जंग में पलामू को जीत हासिल हुई है. अब तक पलामू में कोरोना संक्रमण के सभी 15 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. गुरुवार की शाम में सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. पूर्व में आठ मरीज स्वस्थ हुए थे. इस तरह पलामू में कोरोना संक्रमित 15 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. शुक्रवार को पलामू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से स्वस्थ हो चुके संक्रमितों को छुट्टी मिल गयी. इन सातों मरीजों को कोरोना डेडिकेटेड केयर सेंटर में रखा गया था.
मेदिनीनगर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ चल रही जंग में पलामू को जीत हासिल हुई है. अब तक पलामू में कोरोना संक्रमण के सभी 15 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. गुरुवार की शाम में सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. पूर्व में आठ मरीज स्वस्थ हुए थे. इस तरह पलामू में कोरोना संक्रमित 15 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. शुक्रवार को पलामू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से स्वस्थ हो चुके संक्रमितों को छुट्टी मिल गयी. इन सातों मरीजों को कोरोना डेडिकेटेड केयर सेंटर में रखा गया था.
पलामू जिले में सात कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव पाये जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर पहुंचाया गया. सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी एवं पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ केएन सिंह ने उनलोगों को उपहारस्वरूप फल, मास्क व सेनिटाइजर देकर घर के लिए विदा किया गया. एंबुलेंस द्वारा उनलोगों को घर तक पहुंचाया गया. सीएस ने बताया कि जो मरीज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए हैं, उनमें से दो मनातू, दो पाटन व तीन छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के हैं. चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने उन मरीजों की देखभाल की. इलाज के साथ-साथ उन्हें खानपान की अच्छी सुविधा दी गयी. च्यवनप्राश, काढ़ा व हल्दी मिला दूध का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी. मौके पर डॉ एमपी सिंह, डॉ अनिल श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव, अनिल कुजूर, केयर सेंटर की जयंती देवी, रीना देवी, रूनी कुमारी, सविता, नीता, पिंकी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व प्रशासन की टीम को बधाई दी है. उपायुक्त ने कहा कि इन लोगों के अथक प्रयास से कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गये हैं. इस तरह पलामू को कोरोना मुक्त बनाने में इन लोगों की सक्रिय भूमिका रही है. उपायुक्त ने पलामूवासियों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें. सिविल दर्जन डॉ जॉनएफ केनेडी ने कहा कि पलामू कोरोना मुक्त हुआ. यह पलामूवासियों के लिए खुशी की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




