Masik Shivratri 2022: कल है साल की आखिरी  मासिक शिवरात्रि, भोले बाबा को खुश करने के लिए जरूर करें ये काम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Dec 2022 6:59 AM

विज्ञापन

Masik Shivratri 2022: साल 2022 की आखिरी मासिक शिवरात्रि कल यानी 21 दिसंबर को है. पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 दिसंबर 2022 को रात्रि 10 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी, जो 22 दिसंबर 2022 को 7 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी.

विज्ञापन

Masik Shivratri 2022:   इस बार साल 2022 की आखिरी शिवरात्रि 21 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का भी बड़ा महत्व होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है.  ये दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इस दिन महादेव को शिवा मुठ्‌ठी चढ़ाने पर मनचाहा लाभ मिलेगा.

मासिक शिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त

पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 दिसंबर 2022 को रात्रि 10 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी, जो 22 दिसंबर 2022 को 7 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में  साल की आखिरी शिवरात्रि 21 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी. शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 21 दिसंबर 2022 बुधवार रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. शुभ मुहूर्त में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करना शुभ फलदायी होता है.

मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद ही शुभ शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं साथ ही उसे  मोक्ष, मुक्ति की प्राप्ति होती है साथ ही कहा जाता है कि इस दिन शिव मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का पूरे दिन जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं.

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि  

मासिक शिवरात्रि के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहने और घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.
यदि घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें.
शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं.इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें.
भगवान भोलेशंकर और मां पार्वती को भोग लगाएं.पूजा के दौरान ”ऊॅं नम: शिवाय” मंत्र का जप करें.
आखिर में भगवान शिव की आरती करें.

मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करके शिव की कृपा से मनचाहा वरदान मिलता है. आइए जानते हैं क्या है वो उपाय.

पुरानी किसी परेशानी को ऐसे करें दूर

अगर आप कुछ दिनों से किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हैं, तो उससे छुटकारा पाने के लिए इस दिन एक मुट्ठी चावल लें.अब उनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरूतमंद को दे दें.ऐसा करने से आपको जल्द ही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.

कर्ज से मुक्ति पाने के उपाय

अगर आप कर्ज से मुक्ति पाने के साथ ही अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करना चाहते हैं, तो इस दिन शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं.साथ ही भगवान को मिश्री का भोग लगाएं.ऐसा करने से आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा.साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

विवाह की बाधाएं दूर करने के लिए उपाय

अगर विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो भगवान शिव के मंदिर में पांच नारियल लेकर जाएं. भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद बाद ‘ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का 5 माला जाप करें. फिर नारियल शिव जी को अर्पित कर दें.

पढ़ाई संबंधित परेशानी के लिए उपाय

अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए.साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए.ऐसा करने से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola