बर्दवान में बैंक खुलते ही बंदूक की नोंक पर लाखों की लूट

Updated at : 21 Jan 2022 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान में  बैंक खुलते ही बंदूक की नोंक पर लाखों की लूट

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना के कर्जन गेट के पास वैध नाथ कटरा बाजार स्थित शुक्रवार सुबह 10:15 पर स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में हथियार की नोक पर दिन दहाड़े डकैती का मामला प्रकाश में आया है .

विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना के कर्जन गेट के पास वैध नाथ कटरा बाजार स्थित शुक्रवार सुबह 10:15 पर स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में हथियार की नोक पर दिन दहाड़े डकैती का मामला प्रकाश में आया है .

6-7 की संख्या में हथियार बंद डकैतों ने लूटा बैंक 
undefined

घटना की सूचना के बाद पूर्व बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक कामनाशिस सेन, एसपी कल्याण सिन्हा राय समेत अन्य पुलिस बल मौके वारदात पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गए है. एसपी ने बताया कि सुबह बैंक खुलते ही 6-7 की संख्या में  हथियार बंद डकैतों ने उक्त बैंक की शाखा में प्रवेश कर कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को हथियार की नोक पर रखकर डकैती की घटना को अंजाम देकर फ़रार हो गए है. इस बीच कितने रुपयों की लूट हुई है इसे लेकर अभी जांच चल रही है.

करीब 30-35 लाख रूपए की डकैती हुई है

विश्वस्त सूत्रों से प्राथमिक रूप से जाना गया है कि   करीब 30-35 लाख रूपए डकैतों ने लूटपाट किया है ,हालांकि अभी तक पुलिस और बैंक की ओर से कितने रुपयों की लूटपाट हुई है स्पष्ट नहीं किया गया है.क्योंकि डकैतों ने बोल्ट रूम को चाबी से खोलकर बड़े ही आराम से डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम देकर गेट पर बाहर से ताला जड़ कर फरार हो गए. बैंक में मौजूद एक ग्राहक अनीता सरकार ने बताया कि 6-7 की संख्या में डकैतों का दल बैंक में घुस आए. वे लोग अपने साथ पीठ पर स्कूल बैग लेकर आये थे.

undefined
हथियार की नोक पर डकैती 

फिर बैंक के अंदर मौजूद 10-15 ग्राहकों जिसमे मैं भी शामिल थी हम सभी का मोबाइल फोन ले लिया गया. वे लोग हिंदी में ही बोल रहे थे. हम सभी को चुपचाप बैठ जाने को कहा गया. उसके बाद बैंक कर्मचारियों से हथियार की नोक पर बोल्ट रूम का चाबी लेकर लूटपाट चलाया.घटना को अंजाम देने के बाद गेट पर ताला जड़ कर सभी डकैत फ़रार हो गए. बैंक सूत्रों ने बताया कि लूटपाट के दौरान एक दो बैंक कर्मचारियों को हल्का रूप में लुटेरों ने पिटाई भी की थी. घटना की सूचना पुलिस को मिलते हैं स्वयं एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल बैंक में पहुंच गई तथा मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है

डकैती के बाद सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है 

बैंक में मौजूद सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है .वहीं एसपी ने समूचे जिले भर के सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया है तथा जगह-जगह प्रत्येक थाना पुलिस को नाका चेकिंग के लिए लगा दिया गया है. दिनदहाड़े जन बहुल इलाके में मौजूद डीएम तथा एसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर मौजूद सरकारी बैंक में हुई इस डकैती की घटना के प्रकाश में आने से इलाके के आम लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. घटना के तत्काल बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बलों को लेकर सीट तैयार कर दी गयी है.जो कि इस डकैती की जांच शुरू कर डकैतों की खोजबीन में जुट गए है. एसपी ने कहा कि अपराधी बच नही सकते है.सभी को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola