Mathura Janmashtami 2020 Live Photo/Video : मथुरा में जन्में यशोदा का नंदलाल, यहां देखिए मंदिर की Live तस्वीरें
Krishna Janmashtami 2020, mathura me krishna janmotsava Live Photo and Video : भगवान कृष्ण का जन्म जन्माष्टमी के शुभ दिन को दर्शाता है. इस वर्ष जन्माष्टमी दो दिन, 11 अगस्त और 12 अगस्त को मनाई जाएगी. यह भगवान कृष्ण की 5,247 वीं जयंती है. मथुरा में आज ही कृष्ण जन्मोत्सव (mathura ki janmashtami) मनाया जा रहा है. इसके लिए पूरे मथुरा नगरी को सजाया गया है. हालांकि इस बार कोरोना महामारी के कारण मंदिर प्रांगण में ज्यादा लोगों का प्रवेश निषेध है. द्वारिकाधीश मंदिर (dwarkadhish janmashtami 2020) में सुबह आराध्य का अभिषेक किया गया. सुबह मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों से गूंज उठा. अभिषेक के बीच मंदिर में अलौकिक छटा दिखाई दी. यहां रात 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. मथुरा में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है. इस मौके पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्माष्टन मंदिर में सुबह मंगल आरती की गई. आइए आपको हम दर्शन करवाते हैं आपको भारत के विभिन्न मंदिरों में किस तरह मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी
जन्म लेने वाले हैं नंदलाल श्रीकृष्ण
इस्कॉन मंदिर में कान्हा का रूप ने सबको मोह लिया
दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण के रूप से हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया है. श्रीकृष्ण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है.

दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण का मिल रहा है ये रूप
भारत की राजधानी नई दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा की तैयारी चल रही है. लॉकडाउन का पालन करते हुए भीड नहीं है, सिर्फ मंदिर के पुजारी श्रकृष्ण के जन्माष्टमी की पूजा की तैयारी कर रहे हैं.

मोरादाबाद में मंदिर के बाहर से प्रर्थना कर रहे थे भक्त
पुजारी और उनके परिवार के सदस्य ‘भजन’ गाए और शहर के राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रार्थना किया. कोरोना के कारण मंदिर परिसर के अंदर भक्तों का प्रवेश निषेध था इसलिए भक्तों ने घर में ही कृष्ण जन्माष्टमी मनाई.कुछ भक्त मंदिर के बाहर प्रार्थना की.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए