Live Updates

KMC Election Results: केएमसी चुनाव में टीएमसी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की, बुरी तरह हारी भाजपा

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: TMC supporters celebrate with sweets the party’s victory in the Kolkata Municipal Corporation elections, in Kolkata, Tuesday, Dec. 21, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI12_21_2021_000081B)

Kolkata Municipal Corporation Election Result 2021 Live Updates: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 134 सीटें जीतीं हैं. हर अपडेट यहां..

विज्ञापन

टीएमसी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज कर ली

टीवी रिपोर्ट के अनुसार केएमसी चुनाव में टीएमसी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.

तृणमूल कांग्रेस 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है

चुनाव अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम पर अपना वर्चस्व कायम रखा. टीएमसी 144 में से 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 44 पर बढ़त बनाये हुए है.

टीएमसी कार्यकर्ताओं का जश्‍न

जीत की खुशी में टीएमसी कार्यकर्ता जश्‍न मना रहे हैं.

KMC Election Results: केएमसी चुनाव में टीएमसी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की, बुरी तरह हारी भाजपा

टीएमसी ने 54 सीट पर जीत दर्ज कर ली

144 में से टीएमसी ने 54 सीट पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 78 सीट पर आगे चल रही है.

केएमसी चुनाव : टीएमसी को 13 वार्ड में जीत, 112 पर बढ़त, भाजपा पांच सीटों पर आगे

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है, जहां उसके उम्मीदवार 112 वार्डों में आगे चल रहे हैं और 13 सीटों पर जीत के करीब हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पांच वार्डों में आगे चल रहे हैं.

अभिषेक बनर्जी का ट्वीट

अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया कि कोलकाता के लोगों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बंगाल में नफरत और हिंसा की राजनीति का कोई स्थान नहीं है! इतना बड़ा जनादेश हमें आशीर्वाद देने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं.

KMC Election Results: केएमसी चुनाव में टीएमसी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की, बुरी तरह हारी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola