Pratapgarh Assembly Chunav: इस सीट पर पिता-पुत्री का रहा कब्जा, कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी बेहद मुश्किल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jan 2022 1:11 PM

विज्ञापन

यहां पर प्रतापगढ़ रियासत का किला भी मौजूद है. इस रियासत के राजा अभय प्रताप सिंह और अजीत प्रताप सिंह सांसद रहे हैं. यह इलाका आंवला उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. रामपुर खास सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है.

विज्ञापन

Pratapgarh Rampur Khas Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ जिले में कुल सात विधानसभा सीटें हैं. इनमें से दो बीजेपी के पास, दो निर्दलीय, दो अपना दल और एक सीट कांग्रेस के पास है. खास बात यह है कि राजा भैया इस बार कुंडा से अपनी पार्टी जनसत्ता दल से चुनाव लड़ेंगे.

रामपुर खास सीट से कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना मौजूदा विधायक हैं. उनके पिता प्रमोद तिवारी 1980 से लेकर 2012 तक रामपुर खास से लगातार नौ बार विधायक चुने गए. यहां का बेल्हा देवी मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है. यहां पर प्रतापगढ़ रियासत का किला भी मौजूद है. इस रियासत के राजा अभय प्रताप सिंह और अजीत प्रताप सिंह सांसद रहे हैं. यह इलाका आंवला उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. रामपुर खास सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.

रामपुर खास का सियासी इतिहास

  • 2017- आराधना मिश्रा मोना- कांग्रेस

  • 2012 से 1980- प्रमोद तिवारी- कांग्रेस

Also Read: Kannauj Assembly Chunav: किस पार्टी को मिलेगा तिर्वा अन्नपूर्णा देवी का आशीर्वाद, 10 मार्च का करें इंतजार
रामपुर खास की मौजूदा विधायक

कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना मौजूदा विधायक हैं. उनके पिता प्रमोद तिवारी भी दिग्गज नेता रहे चुके हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण- 60 हजार

  • ठाकुर- 50 हजार

  • मुस्लिम- 45 हजार

  • कुर्मी- 35 हजार

  • यादव- 35 हजार

  • पाल- 20 हजार

रामपुर खास में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,18,521

  • पुरुष- 1,68,433

  • महिला- 1,50,078

  • थर्ड जेंडर- 10

रामपुर खास की जनता के मुद्दे

  • बदहाल सड़कों से परेशानी.

  • अतिक्रमण भी मुख्य समस्या.

  • इलाके में अस्पताल का अभाव.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola