UP Chunav 2022: जेवर विधानसभा सीट पर दलबदलुओं का रहा है वर्चस्व, इस बार किसका चलेगा सिक्का?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2022 2:08 PM

विज्ञापन

2012 में जेवर सीट को सामान्य कर दिया गया. यहां बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुनियाभर की नजरें हैं. यहां के 59 प्रतिशत शहरी और बाकी मतदाता ग्रामीण इलाकों में रहते हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा में जेवर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी. 2012 में जेवर सीट को सामान्य कर दिया गया. यहां बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुनियाभर की नजरें हैं. यहां के 59 प्रतिशत शहरी और बाकी मतदाता ग्रामीण इलाकों में रहते हैं. इस सीट पर 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होने वाला है. जेवर सीट के चुनाव नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.

जेवर विधानसभा का सियासी इतिहास

  • बीजेपी ने 1991, 1993 और 1996 में जीत की हैट्रिक लगाई थी.

  • 2002 में बसपा ने बीजेपी के विजयी रथ पर लगाम लगाया था.

  • बसपा ने 2007 और 2012 में भी जेवर सीट से जीत हासिल की थी.

  • 2012 में परिसीमन के बाद जेवर सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गई.

  • 2012 में बसपा के वेदराम भाटी ने कांग्रेस के धीरेंद्र सिंह को हराया था.

  • 2017 में धीरेंद्र सिंह ने बीजेपी के टिकट पर बसपा के वेदराम भाटी को हराया था.

Also Read: UP Chunav 2022: दादरी में जीता और हारा भी गुर्जर, कई दलों ने लगातार हासिल की जीत, इस बार क्या होगा?
जेवर विधानसभा के मौजूदा विधायक

  • 2017 के चुनाव में बीजेपी के ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की थी.

जेवर विधानसभा के जातिगत समीकरण

  • गुर्जर-मुस्लिम और दलित वोटर्स की संख्या ज्यादा है.

  • ठाकुर और भाटी समुदाय भी अच्छी पकड़ रखता है.

जेवर विधानसभा सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,46,425

जेवर विधानसभा के जातिगत आंकड़े

  • ठाकुर- 70 हजार

  • गुर्जर- 70 हजार

  • जाट- 25 हजार

  • ब्राह्मण- 25 हजार

  • एससी- 80 हजार

  • मुस्लिम- 30 हजार

  • वैश्य- 15 हजार

  • अन्य पिछड़ा वर्ग- 30 हजार

जेवर विधानसभा के मतदाताओं के मुद्दे

  • किसान आंदोलन के कई मुद्दों पर पहल का इंतजार.

  • भूमि अधिग्रहण को लेकर कई समस्याएं बनी हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola