ePaper

Bareilly Assembly Chunav: मीरगंज सीट पर सभी दलों के बीच रहा मुकाबला, 2017 में BJP के डॉ. डीसी वर्मा जीते

Updated at : 28 Jan 2022 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly Assembly Chunav: मीरगंज सीट पर सभी दलों के बीच रहा मुकाबला, 2017 में BJP के डॉ. डीसी वर्मा जीते

2012 में यहां से बसपा के टिकट पर एक बार फिर सुल्तान बेग ने जीत हासिल की. 2017 में यहां से भाजपा के डॉ. डीसी वर्मा ने बसपा के सुल्तान बेग को हराया था. इस सीट पर 14 फरवरी को मतदान है.

विज्ञापन

Bareilly Meerganj Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के बरेली की मीरगंज विधानसभा जनपद रामपुर के बॉर्डर पर है. इस विधानसभा सीट का गठन इमरजेंसी से पहले 1974 में कांवर के नाम से हुआ था. यह बरेली लोकसभा सीट का हिस्सा है. 1974 से 1991 तक यहां कांग्रेस का प्रतिनिधित्व रहा. 1991 के राम लहर में इस सीट पर भाजपा के सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की.

1993 में सपा तो 1996 में एक बार फिर भाजपा ने यहां कब्जा जमाया. 2002 और 2007 के चुनाव में सपा के सुल्तान बेग ने यह सीट जीती. 2008 में कावर विधानसभा के विलय के बाद मीरगंज सीट बनी. 2012 में यहां से बसपा के टिकट पर एक बार फिर सुल्तान बेग ने जीत हासिल की. 2017 में यहां से भाजपा के डॉ. डीसी वर्मा ने बसपा के सुल्तान बेग को हराया था. इस सीट पर 14 फरवरी को मतदान है.

मीरगंज सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- डॉ. डीसी वर्मा- भाजपा

  • 2012 – सुल्तान बेग- बसपा

  • 2007, 2002- सुल्तान बेग- सपा

Also Read: Bareilly Assembly Chunav: 1993 में SP तो 2007 में पहली बार जीती BSP, भोजीपुरा सीट पर अभी BJP का कब्जा
मीरगंज सीट के मौजूदा विधायक

डॉ. डीसी वर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी रह चुके हैं. वो बसपा से पहला चुनाव लड़े थे. वो 2012 और 2017 में भाजपा से लड़े थे. पहली बार 2017 में चुनाव जीते थे.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • किसान-लोध- 76 हाजर

  • मुस्लिम- 1.02 लाख

  • दलित- 49 हजार

  • कुर्मी- 42 हजार

  • मौर्य- 32 हजार

  • ब्राह्मण- 14 हजार

मीरगंज विधानसभा के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,36,060

  • पुरुष- 1,80,770

  • महिला- 1,55,282

  • थर्ड जेंडर- 8

मीरगंज सीट की जनता के मुद्दे

  • यहां बड़ा कोई उद्योग नहीं है.

  • रोजगार के साधन नहीं हैं.

  • साफ-सफाई का अभाव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola