Bareilly Assembly Chunav: 1993 में SP तो 2007 में पहली बार जीती BSP, भोजीपुरा सीट पर अभी BJP का कब्जा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2022 1:09 PM

विज्ञापन

2017 के चुनाव में भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने एक बार जीत हासिल की. इस चुनाव में सपा के टिकट पर लड़ने वाले शाजिल इस्लाम हार गए. भोजीपुरा विधानसभा सीट पर 14 फरवरी को मतदान होने वाला है.

विज्ञापन

Bareilly Bhojipura Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के बरेली की भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में हुआ था. 1993 में यह सीट पहली बार सपा ने जीती थी. 1996 में भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने जीत हासिल की. 2002 के चुनाव में फिर सपा के वीरेंद्र सिंह गंगवार जीते. जबकि, 2007 में पहली बार बसपा का हाथी दौड़ा. यहां से शाजिल इस्लाम जीतकर मंत्री बने थे. वो 2012 में बसपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय लड़े थे. वो फिर विधायक चुने गए.

2017 के चुनाव में भाजपा के भैरो लाल मौर्य ने एक बार जीत हासिल की. इस चुनाव में सपा के टिकट पर लड़ने वाले शाजिल इस्लाम हार गए. भोजीपुरा विधानसभा सीट पर 14 फरवरी को मतदान होने वाला है.

भोजीपुरा सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- भैरो लाल मौर्य- भाजपा

  • 2012- शाजिल इस्लाम- आईईएमसी

  • 2007- शाजिल इस्लाम अंसारी- बसपा

  • 2002- वीरेन्द्र सिंह- सपा

  • 1996- वहोरन लाल मौर्या- भाजपा

  • 1993- हरीश कुमार गंगवार- सपा

  • 1991- कुंवर सुभाष पटेल- भाजपा

Also Read: Badaun Assembly Chunav: बिसौली सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, इस बार किसे मिलेगा मतदाता का साथ?
भोजीपुरा सीट के मौजूदा विधायक

भैरो लाल मौर्य दूसरी बार विधायक बने हैं.

वो 1996 में चुनाव जीतकर राजस्व राज्य मंत्री बने थे.

उन्होंने 1996 के चुनाव में पूर्व मंत्री भानुप्रताप सिंह और हरीश कुमार को चुनाव हराया था.

वो ग्रेजुएट हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 1.82 लाख

  • दलित- 60 हजार

  • कुर्मी- 46 हजार

  • मौर्य- 43 हजार

  • किसान लोध- 23 हजार

  • कश्यप- 27 हजार

  • ब्राह्मण- 15 हजार

भोजीपुरा सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,74,803

  • पुरुष- 1,72,929

  • महिला- 2,01,866

  • थर्ड जेंडर- 8

भोजीपुरा की जनता के मुद्दे

  • बिजली, सड़क और पेयजल की समस्या है.

  • अधिकांश फैक्ट्री बंद हो चुकी हैं.

  • रोजगार के लिए युवाओं का पलायन जारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola